Paris Olympics: ओलंपिक में आज भारत के लिए कौन जीता? किस दिग्गज को मिली हार, सभी रिजल्ट एक जगह जानें
Paris Olympics Daily Updates Hindi: पेरिस ओलंपिक में 28 जुलाई का दिन भारतीय महिलाओं के लिए खास रहा। मनु भाकर ने शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली महिला भारतीय बनने का गौरव भी उनको प्राप्त हुआ है।
मनु भाकर ने कांस्य पदक 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता। भारत के लिए इस ओलंपिक में पदक का खाता उन्होंने खोल दिया। रमिता ने एयर राइफल इवेंट के फाइनल में जगह बनाई है। पीवी सिन्धु, निखत जरीन आदि ने भी अपने मैचों में जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में रोइंग में बलराज ने इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जाने पर पहले भारतीय बन गए हैं। आर्चरी टीम ने निराश किया और बाहर हो गई। आज के दिन भारतीय मैचों के परिणाम यहाँ देखे जा सकते हैं।
- मनु भाकर ने शूटिंग में कांस्य पदक जीत लिया, 10 मीटर एयर पिस्टल में वह पदक जीतने में सफल रहीं और शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला ने स्वीडन की क्रिस्टियन कार्लबर्ग को हराकर राउंड 32 में जगह बनाई।
- टेबिल टेनिस में ही मनिका बत्रा ने ग्रेट ब्रिटेन की एना हर्षे को हराते हुए राउंड 32 में जगह हासिल की।
- टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स में शरथ कमल स्लोवेनिया के डेनी कोजुल के सामने हारकर बाहर हो गए।
- शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल में रमिता जिंदल ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया। इस इवेंट में इलावेनिल वलारिवन बाहर हो गईं।
- मेंस 10 मीटर एयर राइफल में भारत के अर्जुन बाबुता ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इस इवेंट में संदीप सिंह भी थे लेकिन वह बाहर हो गए।
- पीवी सिन्धु ने मालदीव की फातिमा नब्बाहा को आसानी से हरा दिया। सिन्धु ने अपने इस पहले मुकाबले में सीधे सेटों में 2-0 से जीत दर्ज कर ली।
- बैडमिंटन सिंगल्स में एचएस प्रणॉय ने अपना पहला मैच 2-0 से जीता। उन्होंने जर्मनी के फेबियन रोथ को हराया।
- रोइंग में बलराज पंवार ने धमाका कर दिया। रेपचेज से उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है, मेडल भी आ सकता है।
- स्विमिंग में श्रीहरी नटराज 100 मीटर बैकस्टोक में हारकर बाहर हो गए, ओवरऑल उन्होंने 33वीं रैंक हासिल की।
- स्विमिंग में 14 साल की धिनिधि देशिंगु की चुनौती भी समाप्त हो गई, पहले ओलंपिक में उन्होंने प्रभावित किया लेकिन 23वें स्थान पर रहीं।
- आर्चरी महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत की टीम नीदरलैंड से 0-6 से हार गई। दीपिका, अंकिता और भजन कौर भारतीय टीम में थीं।
- मुक्केबाजी में निखत जरीन ने पहली बाउट में जीत दर्ज कर ली, उन्होंने 50 किलोग्राम महिला वर्ग की कैटेगरी में 5-0 से जीत दर्ज की और जर्मन मुक्केबाज को हराया।
- टेनिस में भारत के सुमित नागल को पहले राउंड में फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट के सामने हार का सामना करना पड़ा। उनको 2-1 से हार मिली।












Click it and Unblock the Notifications