Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए आज कौन जीता? जानें सभी रिजल्ट एक जगह
Paris Olympics Daily Updates Hindi: पेरिस ओलंपिक में इवेंट्स के तीसरे दिन भारत के लिए मनु भाकर और सरोबजोत ने मिलकर धमाका कर दिया। दोनों ने दस मीटर एयर पिस्टल राउंड में दोनों ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया। अब मेडल का मौका है। उनके अलावा भी कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
हॉकी में भारतीय टीम से जीत की उम्मीद थी लेकिन मुकाबला ड्रॉ समाप्त हो गया। बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने सिंगल्स इवेंट में जीत हासिल कर ली। बैडमिंटन में महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनिषा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल इवेंट में अर्जुन बाबुता के हाथ निराशा लगी। वह मेडल मुकाबले में टॉप तीन में नहीं आ पाए। भारतीय टीम के सभी इवेंट्स के रिजल्ट यहाँ देखे जा सकते हैं।
- मनु भाकर और सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित इवेंट में फाइनल तक का सफर तय कर लिया है, एक मेडल की उम्मीद है।
- 10 मीटर एयर राइफल पुरुष इवेंट में भारत के अर्जुन बाबुता चौथे स्थान पर रहे और बाहर हो गए।
- रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सातवें स्थान पर रहीं, पदक के इस मैच में उनका सपना टूट गया।
- महिला डबल्स बैडमिंटन इवेंट में भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा, उनको जापान की नामी मात्सुयामा और चिहारु शिदा ने हराया।
- टेनिस में रोहन बोपन्ना और बालाजी की जोड़ी हारकर बाहर हो गई, टेनिस में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
- 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में अर्जुन चीमा और रिदम की जोड़ी अगले दौर में नहीं जा पाई, वे दसवें स्थान पर रहे।
- शूटिंग के मेंस ट्रैप क्वालीफिकेशन में भारत के पृथ्वीराज टोंडाइमन 30वें स्थान पर हैं, कल फिर से उतरेंगे।
- हॉकी में भारत और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला खेला गया, यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गया।
- बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने अपना मुकाबला 2-0 से जीत लिया। उन्होंने बेल्जियम के जुलियन कैराग्गी को पराजित किया।
- तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम ने निराश किया और क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। भारत को तुर्की के सामने हार मिली।












Click it and Unblock the Notifications