Paris Olympics 2024: भारत की झोली में 'छठा' मेडल, अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज जीत लहराया तिरंगा

Paris Olympics 2024 Aman Sehrawat: पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के 57kg वेट कैटेगरी में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का छठा मेडल है। हरियाणा के अमन सहरावत ने प्यूरुटो रिको के डरलिन तुई क्रूज को 13-5 से हरा दिया। भारत को अमन से छठे मेडल दिलाया है।

छोटी उम्र में माता-पिता का हो गया था निधन

अमन सहरावत हरियाणा के झज्जर जिले के बिरोहड़ गांव के रहने वाले हैं। छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खो देने के बाद उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी छोटी बहन की देखभाल की और दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कुश्ती की।

Paris Olympic 1

अमन के नाम कई बड़ी उपलब्धियां

साल 2003 में जन्मे अमन एक फ्रीस्टाइल पहलवान हैं, जिन्होंने कई बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 2021 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपना पहला खिताब जीता। साल 2022 में उन्होंने एशियाई खेलों में 57 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अगले साल उन्होंने कजाकिस्तान में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

करना पड़ा कड़ी चुनौतियों का सामना

इस साल जनवरी 2024 में अमन ने ओपन रेसलिंग टूर्नामेंट में पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। लगातार दमदार प्रदर्शन से उन्होंने भारतीय कुश्ती में अपनी छाप छोड़ी। एक छोटे से गांव से ओलंपिक के वैश्विक मंच तक का उनका सफर प्रेरणादायक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+