Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Olympics 2024 Medal Tally: ओलंपिक में किस देश ने जीते सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल? जानें किस स्थान पर रहा भारत

Olympics 2024 Medal Tally: पेरिस ओलंपिक 2024 में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने को लेकर चीन और अमेरिका के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। चीन ने शनिवार को ओलंपिक की पदक तालिका में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया, जब उसने मौजूदा अभियान का अपना 39वां गोल्ड मेडल जीता। हालांकि, सबसे ज्यादा मेडल जीतने के मामले में अमेरिका टॉप पर है।

सबसे ज्यादा गोल्ड जीतने के मामले में चीन टॉप पर
ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड के मामले में अमेरिक कुल 38 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया 18 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि जापान 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर रहा। मेजबान फ्रांस 16 स्वर्ण के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया। शुक्रवार को पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में अमन सेहरावत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद भी भारत 71वें स्थान पर खिसक गया।

Paris Olympics 2024

सबसे ज्यादा मेडल के मामले में अमेरिका टॉप पर
ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले देशों की लिस्ट में अमेरिका कुल 122 पदक के साथ पहले स्थान पर है। इस लिस्ट में कुल 90 मेडल के साथ चीन दूसरे स्थान पर है, जबकि ग्रेट ब्रिटेन 63 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर और फ्रांस 62 मेडल के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया 50 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

11 अगस्त (02:56AM IST ) तक का लास्ट अपडेट

स्थान देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल मेडल
1 चीन 39 27 24 90
2 यूएसए 38 42 42 122
3 ऑस्ट्रेलिया 18 18 14 50
4 जापान 18 12 13 43
5 फ्रांस 16 24 22 62
71 भारत 0 1 5 6

ये भी पढ़िए- India Medals Tally: बिना गोल्ड के समाप्त हुआ ओलंपिक में भारत का सफर! जानें पदक विजेताओं के नाम

ओलंपिक 2024 में भारत के पदक विजेताओं के नाम

  • मनु भाकर- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग- ब्रॉन्ज
  • मनु भाकर/सरबजोत सिंह- मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग- ब्रॉन्ज
  • स्वप्निल कुसाले पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग- ब्रॉन्ज
  • भारतीय हॉकी टीम- पुरुष हॉकी- ब्रॉन्ज
  • नीरज चोपड़ा- पुरुष भाला फेंक- सिल्वर
  • अमन सेहरावत- पुरुष 57 किग्रा- कुश्ती- सिल्वर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+