ओलिंपिक टैली में USA नंबर 1: 40 गोल्ड समेत जीते 126 मेडल, आखिरी समय में चीन को पछाड़ पलट दी बाजी

Paris 2024 Olympics final medal count: पेरिस में 33वें ओलंपिक खेलों का समापन अमेरिकी टीम ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ किया। पेरिस ओलंपिक में यूएसए की महिला बास्केटबॉल की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। महिला बास्केटबॉल में अमेरिका ने फ्रांस को 67-66 से हराकर अपना 40वां गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ ही चीन को पीछे छोड़ते हुए यूएसए ने पहले स्थान पर रहते हुए ओंलंपिक का सफर समाप्त किया।

40 गोल्ड समेत जीते 126 मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 में अमेरिका ने कुल 126 मेडल जीते, जिनमें 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। चीन 91 मेडलों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें गोल्ड मेडलों की संख्या बराबर थी, लेकिन सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडलों की संख्या कम थी। चीन के पास 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज मेडल है। इस अंतर के कारण चीन अपने दमदार प्रदर्शन के बावजूद दूसरे स्थान पर रहा।

Paris 2024 Olympics 1

जापान ने हासिल किया तीसरा स्थान

जापान ने कुल 45 मेडलों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जापान ने 20 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। ऑस्ट्रेलिया 18 गोल्ड, 18 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडलों के साथ चौथे स्थान पर रहा। मेज़बान देश फ्रांस 16 गोल्ड सहित कुल 53 मेडलों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

भारत एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा। देश ने निशानेबाजी में तीन, एथलेटिक्स में एक, कुश्ती में एक और हॉकी में एक पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक (एक स्वर्ण) जीते थे, जिसकी तुलना में भारत 23 पायदान नीचे खिसक गया।

पाकिस्तान ने भारत को पछाड़ा

अरशद नदीम के भाला फेंक में स्वर्ण पदक की बदौलत पाकिस्तान 62वें स्थान पर रहा। यह पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी क्योंकि इससे उन्हें भारत से ऊपर रैंक हासिल करने में मदद मिली। पिछले टोक्यो ओलंपिक में भी अमेरिका 39 स्वर्ण, 41 रजत और 33 कांस्य यानी कुल 113 पदकों के साथ शीर्ष पर था। तब भी चीन 38 स्वर्ण सहित 89 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर था। दोनों देशों ने टोक्यो की तुलना में पेरिस में अपने पदकों की संख्या में सुधार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+