16 साल की दो तेज-तर्रार फाइटर जुबानी जंग के बाद इस हफ्ते रिंग में करेंगी आमना-सामना
अगर कोई आपसे सवाल करे कि आप 16 साल की उम्र में क्या कर रहे थे तो शायद आप सोच में पड़ जाएंगे। लेकिन 16 साल की दो शानदार मॉय थाई फाइटर इस शुक्रवार को ONE Championship रिंग में दो-दो हाथ करने जा रही हैं।
कनाडा की युवा स्टार ओलिविया बहसूस का सामना अमेरिकी स्ट्राइकर मालिया वीवर से एटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। यह The Inner Circle 35 इवेंट 16 अक्टूबर को थाईलैंड के बैंकॉक शहर से live.onefc.com पर प्रसारित किया जाएगा। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी कर रही थीं और अब रिंग में तय होगा कि किसमें कितना दम है।

बहसूस ने पिता को फाइट करते देख इस खेल में आना का फैसला लिया
कनाडा की युवा फाइटर अपने छोटे से करियर में ही 17-1 का धमाकेदार रिकॉर्ड बना चुकी हैं। उन्होंने इस साल जून में संगठन में डेब्यू किया और अभी तक दो मैचों को तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुकी हैं। लेकिन उनकी इस खेल में आने की शुरुआत अपने पिता को देखकर हुई थी।
उन्होंने कहा, "जब मैं 5 साल की थी तब मेरे पापा ने बड़े स्टेडियमों में फाइट करनी की शुरु की थी। जब भी वह जीतते थे तो मैं रिंग में जाकर ट्रॉफी और मेडल लेती थी। मुझे बहुत अच्छा लगता था, जब लोग मेरे लिए चीयर करते थे। मुझे लगता था कि लोग यह मेरे लिए कर रहे हैं। लेकिन जब बड़ी हुई तो मैं इसका अहसास करना चाहती थी।"
अमेरिका छोड़कर थाईलैंड जाने का फैसला मालिया वीवर के लिए सही साबित हुआ
करियर में 3 जीत हासिल कर चुकीं वीवर ONE में बहसूस के खिलाफ अपना डेब्यू करेंगी। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकालकर दूसरे देश जाना पड़ा, जिसकी संस्कृति से वह वाफिक भी नहीं थीं।
उन्होंने अपने पहले मैच के अनुभव और थाईलैंड जाकर ट्रेनिंग करने के बारे में बताया, "मैंने अपनी विरोधी को शुरुआती 30 सेकंड में ढेर कर दिया था। यह बेहद खास अनुभव था। मुझे पता था कि मेरा सफर शुरु हो गया है। मुझे पांच दिन पहले पता चला कि मुझे थाईलैंड जाना है। यह पहली बार था, जब मैं अकेली जा रही थी। मैंने अपनी पूरी जिंदगी पांच दिन में समेट ली थी। मैंने सोचा कि जाकर देखते हैं क्या होता है।"


Click it and Unblock the Notifications
