'विश्व एथलेटिक्स मंच पर तिरंगा...,' नीता अंबानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए की भारतीय खिलाड़ियों की सराहना
World Athletics Championships 2023: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भी गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। 25 साल के स्टार जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी ने 88.17 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस खास मौके पर देश के टॉप लीडर्स के अलावा रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने भारतीय एथलीट चोपड़ा को बधाई दी है।
दरअसल, भारतीय सेना ने सूबेदार नीरज चोपड़ा की बुडापेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद लगा बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा अन्य पार्टियों के टॉप लीडर्स ने शुभकामनाएं दी है। इस बीच रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट (एक्स) कर लिखा, 'विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि विश्व एथलेटिक्स मंच पर तिरंगा लहराया है। वैश्विक क्षेत्र में भारत को गौरवान्वित करने में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीपी मनु, पारुल चौधरी, जेसविन एल्ड्रिन, हमारी पुरुष रिले टीम और हमारे अपने रिलायंस फाउंडेशन के एथलीट किशोर जेना को भी बधाई।'
नीता अंबानी ने आगे लिखा, 'रिलायंस फाउंडेशन में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के साथ साझेदारी करने और भारतीय एथलीटों की जमीनी स्तर से गौरव तक की यात्रा में अपनी भूमिका निभाने पर गर्व महसूस करते हैं।'
भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 88.17 के विशाल थ्रो के साथ हंगरी की राजधानी में प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
इस बीच, भारतीय पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ने शनिवार को 2 मिनट 59.51 सेकंड के एशियाई रिकॉर्ड समय के साथ हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद ऐतिहासिक पदक की उम्मीद जगाई, लेकिन रविवार को फाइनल में मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी 2:59.92 के समय के साथ पांचवें स्थान पर ही पहुंच सके।
वहीं पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में 11वें स्थान पर रहते हुए 9 मिनट 15.31 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ पारुल ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications