Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक से लेकर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप तक, जानिए नीरज चोपड़ा का सफर

Neeraj Chopra Biography in hindi: बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने का काम किया। क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों में भी भारत धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाने का काम कर रहा है। टोक्य़ो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने के बाद सुर्खियों में आए थे। उन्होंने वहीं कारनामा एक बार फिर कर दिखाया है।

गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने दमदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया और ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। देशभर में खेल प्रशंसक नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर दूर जेवलिन थ्रो कर नंबर वन की पोजिशन हासिल किया है। उन्होंने अपनी इस जीत पर खुशी जाहिर की।

Neeraj Chopra 1

ऐसा रहा है सफर: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में रविवार को इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था। साल 2016 में सबसे पहली बार नीरज चोपड़ा ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड थ्रो फेंका था। वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर उन्होंने अपनी काबिलियत की पहचान दे दी थी। इसी साल उन्होंने साउथ एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

टोक्यो ओलंपिक में मिली पहचान: नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर सबकी नजरों में आ गए थे। भुवनेश्वर में आयिजित एशियाई चैंपियनशिप-2017 में भी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। साल 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भी वह गोल्ड जीतने में सफल रहे। इसी साल जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया। साल 2020 के दौरान ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पहले भारतीय एथलीट बने।

नीरज चोपड़ा के पांच बेस्ट थ्रो

89.94 मीटर- स्टॉकहोम डायमंड लीग-2022
89.30m- पावो नूरमी गेम्स 2022
89.08 मीटर- लॉज़ेन डायमंड लीग
88.77 मीटर- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023
88.76 मीटर- दोहा डायमंड लीग-2023

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+