Neeraj Chopra vs Manu Bhaker Net Worth: नीरज और मनु भाकर की कितनी है नेट वर्थ, जानिए!
Neeraj Chopra vs Manu Bhaker Net Worth: नीरज चोपड़ा और मनु भाकर इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। पेरिस ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। दोनों एथलीटों ने न केवल मेडल जीते बल्कि भारत के लिए इतिहास भी रच दिया। इससे उनकी उपलब्धियों और संपत्ति के बारे में चर्चा शुरू हो गई है।
किसके पास ज्यादा पैसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति मनु भाकर से काफी ज़्यादा है। उनकी कुल संपत्ति में लगभग 25 करोड़ रुपये का अंतर होने की बात कही जा रही है। आइए ऐसे में एक नजर डालते हैं नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की मौजूदा नेटवर्थ पर...।

नीरज चोपड़ा हैं ज्यादा अमीर
जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति 4.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 37 करोड़ रुपये है। वहीं मीडिया सूत्रों के अनुसार मनु भाकर की कुल संपत्ति करीब 12 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मनु को ओलंपिक में सफलता के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से 30 लाख रुपये का इनाम भी मिला है।
ओलंपिक में रचा इतिहास
नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में अपना गोल्ड मेडल नहीं बचा पाए, लेकिन पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही वे ओलंपिक में एथलेटिक्स में लगातार मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस बीच मनु भाकर ने दो मेडल जीते। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज और 25 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीतकर मनु ने इतिहार रच दिया।
ऐसा करने वाली मनु भाकर हैं पहली एथलीट
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दोहरा मेडल जीतकर खेलों के एक ही संस्करण में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। इससे पहले पीवी सिंधु और सुशील कुमार ने दो-दो ओलंपिक मेडल जीते थे, लेकिन अलग-अलग संस्करणों में इन दोनों खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया था।












Click it and Unblock the Notifications