पेरिस ओलम्पिक से पहले भारत को झटका? नीरज चोपड़ा हो गए अहम टूर्नामेंट से बाहर

Neeraj Chopra: पेरिस ओलम्पिक में इस बार भारतीय दल से काफी उम्मीदें रहेंगी। भारतीय दल में नीरज चोपड़ा जैसा धांसू एथलीट रहेगा। टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने धमाका करते हुए जैवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। भारत के लिए एथलेटिक्स में यह पहला गोल्ड था।

इस बार भी नीरज से उम्मीदें हैं। इस बीच वह एक अहम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इससे उनकी फिटनेस में कुछ समस्या की तरफ संकेत जाता है। नीरज चोपड़ा ने एक ऐसे टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है, जो उनकी प्रैक्टिस में सहायक साबित हो सकता था।

neeraj chopra

नीरज ने डायमंड लीग से अपना नाम वापस लिया है। वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे, तो क्या होगा? ऐसा उन्होंने क्यों किया होगा आदि सवाल फैन्स के मन में जरुर आ रहे होंगे। एक सवाल यह भी है कि क्या नीरज चोपड़ा पूरी तरह से फिट नहीं हैं, या चोटिल हैं।

उनकी जांघ के भीतरी हिस्से में खिंचाव की वजह से नाम वापस लिया है। अगर वह इसके साथ डायमंड लीग में जाते हैं, तो चोट बढ़ सकती है और यह पेरिस ओलम्पिक में परेशानी हो सकती है। थ्रो करते समय ब्लॉकिंग वले पैर को मजबूत करने का प्रयास नीरज चोपड़ा कर रहे हैं। इसी वजह से वह अन्य टूर्नामेंट में ज्यादा नहीं खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+