नीरज चोपड़ा को मिलेंगे दो अवाॅर्ड, इन 8 खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सशस्त्र सेना बल को दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों का गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ऐलान कर दिया। 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। इन सभी को गणतंत्र दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा।

घोषणा के मुताबिक, 12 लोगों को शौर्य चक्र, 29 को परम विशिष्ट सेवा मेडल देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 13 युद्ध सेवा मेडल, 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं।

इसके अलावा भारत सरकार ने 128 पद्मश्री अवाॅर्ड की घोषणा कर दी है, जिसमें नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। यानी कि 'गोल्डन बाॅय' को दो अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। चोपड़ा के अलावा खेल के 8 दिग्गजों को भी सम्मान मिलेगा।

Recommended Video

    Neeraj Chopra को Param Vishisht Seva Medal, 384 लोगों को वीरता पुरस्कार ! | वनइंडिया हिंदी

    पद्मभूषण
    देवेंद्र झझारिया, पैरालिंपिक जेवलिन थ्रोअर, राजस्थान

    पद्मश्री
    नीरज चोपड़ा, जेवलिन थ्रोअर, हरियाणा
    सुमित अंतिल, पैरालिंपिक जेवलिन थ्रोअर, हरियाणा
    प्रमोद भगत, बैडमिंटन, ओडिशा
    वंदना कटारिया, हॉकी, उत्तराखंड
    अवनी लेखरा, पैरालिंपिक शूटर, राजस्थान
    शंकरनारायण मेनन, मार्शल आर्ट्स, केरल
    फैसल अली डार, कुंग-फू, जम्मू-कश्मीर
    ब्रम्हानंद संखवाल्कर, फुटबॉलर, गोवा

    Neeraj Chopra

    यह भी पढ़ें- BPL 2022 : बल्लेबाज को लगा खतरनाक बाउंसर, तुरंत ले जाना पड़ा अस्पताल, सहम गए खिलाड़ी

    गौरतलब है कि ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुके भारत के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आगामी इवेंट्स के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 88.07 मीटर है। अब ऐसे में आगामी ओलंपिक से पहले उनकी नजरें 90 मीटर की बाधा पार करने पर लगी हैं।

    गाैर हो कि नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं। चोपड़ा ने सेना में रहते हुए भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नीरज को निखारने के लिए राजपूताना राइफल्स का अहम रोल रहा। साल 2015 में राजपूताना राइफल्स ने चोपड़ा के टैलेंट की पहचान की थी। तब चोपड़ा महज 17 साल के थे। नाजपूताना राइफल्स रेजीमेंट के एथलेटिक्स कोच ने चोपड़ा को तुरंत आर्मी में भर्ती करने की सिफारिश की। इसके बाद से नीरज की ट्रेनिंग और इलाज का सारा खर्चा सेना ही उठाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+