Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Neeraj Chopra: पहले प्रयास में नीरज चोपड़ा की वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में एंट्री, कितनी दूर फेंका भाला?

Neeraj Chopra: टोक्यो में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से धमाका कर दिया है, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के क्वालिफिकेशन राउंड के लिए मैदान पर उतरे नीरज का भाला जमकर चला है। उन्होंने पहले ही थ्रो में कमाल करते हुए फाइनल के लिए निर्धारित की गई दूरी तय कर ली।

नीरज ने एक तरह से टोक्यो ओलंपिक की यादें ताजा कराने का काम किया है। पहले ही थ्रो में उन्होंने 84.5 मीटर की दूरी तय करते हुए फाइनल में एंट्री प्राप्त कर ली। उन्होंने अपना भाला 84.85 मीटर दूर फेंकते हुए तहलका मचा दिया। उनके साथ उतरे अन्य किसी एथलीट ने पहले प्रयास में क्वालीफाई नहीं किया।

neeraj chopra

नीरज का जलवा अलग स्तर का रहता है। पांचवीं बार उन्होंने किसी ग्लोबल इवेंट में पहले प्रयास से फाइनल में स्थान हासिल कर लिया। उनके साथ जर्मनी से आने वाले जुलियन वेबर ने दूसरे प्रयास में फाइनल का टिकट कटा लिया।

हालांकि नीरज और अरशद का मुकाबला आज नहीं हुआ क्योंकि दोनों को एक ग्रुप में नहीं रखा था। क्वालिफिकेशन राउंड के लिए नीरज चोपड़ा को ग्रुप A में रखा गया। अरशद नदीम को ग्रुप B में रखा गया था। फाइनल में दोनों की टक्कर तय मानी जा रही है।

Neeraj Chopra का बड़ा लक्ष्य

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रहे हैं। उनका लक्ष्य वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक का खिताब बरकरार रखना है, अगर वह इसमें सफल होते हैं, तो वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के केवल तीसरे एथलीट बन जाएंगे। अब तक यह उपलब्धि सिर्फ चेक गणराज्य के जान ज़ेलेज़नी (1993, 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019, 2022) को हासिल हुई है।

Neeraj Chopra ने पिछले साल जीता था गोल्ड

नीरज ने पिछले साल बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। यह फाइनल बेहद रोमांचक रहा, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के अर्शद नदीम (87.82 मीटर) और चेक गणराज्य के याकुब वाडलेज (86.67 मीटर) को बेहद करीबी अंतर से पछाड़ा था।

क्या फाइनल में होगी नीरज-नदीम की टक्कर

क्वालिफिकेशन राउंड के बाद अब फाइनल टक्कर होनी है, जो 18 सितंबर को होगी। उसमें नीरज और नदीम के बीच जंग देखने को मिल सकती है। माहौल एक बार फिर से पेरिस ओलंपिक वाला हो सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+