Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा ने बेस्ट थ्रो कर रचा इतिहास, दूसरे स्थान पर रहे, जानिए पहले पर कौन?

Lausanne Diamond League 2024: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए लुसाने डायमंड लीग 2024 में दूसरा स्थान हासिल किया। 89.49 मीटर का उनका अंतिम थ्रो इस सीज़न का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 90 मीटर से ज़्यादा थ्रो करके पहला स्थान हासिल किया।

ऐसा रहा नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा इस इवेंट के दौरान लय में नहीं दिखे। उनका पहला थ्रो काफी सामान्य रहा, जो 82.10 मीटर था। दूसरे और तीसरे प्रयास में उन्होंने थोड़ा सुधार किया और क्रमशः 83.21 मीटर और 83.13 मीटर थ्रो किया। शुरुआत में नीरज इन थ्रो के बाद तीसरे स्थान पर थे। इसके बाद एक यूक्रेनी एथलीट ने 83.38 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर नीरज को चौथे स्थान पर धकेल दिया।

Neeraj Chopra 1

नीरज की दमदार वापसी

हालांकि, इसके बाद दमदार वापसी करते हुए नीरज चोपड़ा ने अपने अंतिम प्रयास में शानदार वापसी की और 89.49 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से डायमंड लीग ट्रॉफी में मेडल की हैट्रिक लगाने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं एंडरसन पीटर्स ने मीटिंग रिकॉर्ड तोड़ते हुए 90.61 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में नीरज ने अपने अंतिम थ्रो से पहले केवल एक बार 85 मीटर का आंकड़ा पार किया। उनके चौथे प्रयास में 82.34 मीटर की दूरी मापी गई, लेकिन उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 85.58 मीटर की दूरी के साथ काफी सुधार किया।

पेरिस में जीता था सिल्वर मेडल

अभी दो सप्ताह पहले ही नीरज ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर की थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। नीरज चोपड़ा का यह लगातार दूसरा ओलंपिक पोडियम फिनिश था। पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता था।

लुसाने डायमंड लीग 2024

धावक देश दूरी
एंडरसन पीटर्स ग्रेनेडा 90.61 मी
नीरज चोपड़ा भारत 89.49 मी
जूलियन वेबर जर्मनी 87.08 मी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+