क्या नीरज चोपड़ा हैं सर्वकालिक महानतम एथलीट? जानें उनका कैसा जवाब आया
Neeraj Chopra: हंगरी के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय एथलीट नीरज चौपडा ने इतिहास रच दिया। नीरज चौपडा ने जैवेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया। ट्रैक एंड फील्ड में नीरज गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
नीरज चौपडा की उपलब्धियों को देखते हुए भारतीय फैन्स उनको ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम मानते हैं। टोकियो ओलंपिक में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था। अब वर्ल्ड चैम्पियनशिप में उन्होंने एक बार फिर से बाजी मारते हुए गोल्ड जीता है। नीरज खुद को सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी नहीं मानते है।

नीरज चोपड़ा ने कहा कि मैं खुद को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम नहीं कहूँगा। कुछ कमी रहा जाती है। सब कह रहे थे को वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल बाकी है। अब भी और ज्यादा सुधार करना है। ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम तो जेलेंजली (जर्मनी) जैसे लोग हैं। भारत में क्षमता है और लोग एथलेटिक्स को फॉलो कर रहे हैं, यह देखकर अच्छा लगता है। मुझे और ज्यादा करना है इसलिए खुद के बारे में कुछ नहीं बोलूँगा।
चोपड़ा ने यह भी कहा कि स्पर्धा में होते हैं, तो खुद पर ज्यादा फोकस करना होता है। लग रहा था कि अच्छा थ्रो कर रहा था और ध्यान से कर रहा था। गोल्ड की ख़ुशी है और पेरिस ओलंपिक में के लिए और बेहतरीन तैयारी करेंगे। बाकी साथी खिलाड़ियों के लिए भी खुश हूं क्योंकि उनका भी प्रदर्शन अच्छा रहा।
उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जैवेलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीत लिया। 87।17 मीटर दूर भाला फेंकते हुए नीरज ने इतिहास रच दिया। उनके बाद पाकिस्तान के नदीम थे। फोटो सेशन में नदीम के पास पाकिस्तानी झण्डा नहीं थे, नीरज ने उनको आने के लिए कहा। इसके बाद पहले तीन स्थान पर रहने वाले एथलीट्स ने फोटो क्लिक कराई।
नदीम ने नीरज की जीत को लेकर ख़ुशी जताई। वह नीरज को काफी मानते भी हैं। इस तरह भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ के फैन्स ने जश्न मनाया। नदीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। नीरज चौपडा और नदीम दोनों का ही ध्यान अब अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों की तरफ है।












Click it and Unblock the Notifications