Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने अब इस टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल, जर्मनी के Julian Weber को मिला गोल्ड

90 मीटर के ऐतिहासिक आंकड़े को पार करने के एक हफ्ते बाद नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पोलैंड में खेले गए ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल (Janusz Kusociński Memorial) टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

भारत के गोल्डन बॉय ने आखिरी राउंड में 84.14 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। ये नीरज का लगातार 22वां टूर्नामेंट है (जून 2021 से शुरू), जहां वो टॉप-2 में रहे हैं।

जूलियन वेबर ने जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता
इस मुकाबले में जर्मनी के जूलियन वेबर (Julian Weber) ने 86.12 मीटर की जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने दूसरे प्रयास में ये दूरी हासिल की और फिर अंत तक लीड बनाए रखी। वहीं नीरज ने शुरुआती पांच प्रयासों में 81.80 मीटर तक ही पहुंच बनाई थी, लेकिन आखिरी राउंड में 84.14 मीटर के साथ एंडरसन पीटर्स (Anderson Peters) को पीछे छोड़ते हुए सिल्वर पर कब्जा किया।

Neeraj Chopra

इस मुकाबले का रिजल्ट काफी हद तक पिछले हफ्ते के दोहा डायमंड लीग जैसा रहा। वहां भी वेबर पहले, नीरज दूसरे और पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे थे। दोहा में नीरज ने 90.23 मीटर की ऐतिहासिक थ्रो फेंककर अपना पर्सनल बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड बनाया था, जबकि वेबर ने 91.06 मीटर के धमाके के साथ मुकाबला जीता था।

नीरज की नजर अब वर्ल्ड चैंपियनशिप और डायमंड लीग फाइनल पर
हालांकि पोलैंड में नीरज का प्रदर्शन पहले जैसा विस्फोटक नहीं रहा, लेकिन यह मुकाबला उनके लिए एक तरह की प्रैक्टिस का हिस्सा था। उनका असली फोकस इस साल के बड़े टूर्नामेंट्स पर है- टोक्यो में वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड करना और 2022 की डायमंड लीग ट्रॉफी को फिर से अपने नाम करना।

जेलेजनी की कोचिंग में नीरज की नई उड़ान
अब नीरज को लीजेंडरी जैवलिन थ्रोअर जान ज़ेलेज़नी (Jan Zelezny) कोचिंग दे रहे हैं, जो खुद तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। ज़ेलेज़नी की गाइडेंस में नीरज अपने तकनीक और फिटनेस पर बारीकी से काम कर रहे हैं। इस सीज़न में नीरज तीन इवेंट्स खेल चुके हैं- साउथ अफ्रीका (84.52m), दोहा (90.23m), और अब पोलैंड (84.14m)।

सीजन और भी होगा रोमांचक- नजरे अब नदीम पर भी
नीरज, वेबर और पीटर्स पहले ही 90+ मीटर क्लब में शामिल हो चुके हैं। अब पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम (Arshad Nadeem) भी जल्द ही एशियन चैंपियनशिप में उतरेंगे। ऐसे में 2025 का सीजन चार वर्ल्ड क्लास थ्रोअर्स के बीच कांटे की टक्कर वाला बनता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+