Neeraj Chopra Classic: कब और कहां होगा टूर्नामेंट? कैसे देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग, कौनसे एथलीट लेंगे भाग

Neeraj Chopra Classic: नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भारत के सबसे चर्चित एथलेटिक्स इवेंट्स में से एक माना जा रहा है। यह टूर्नामेंट न सिर्फ भारत के लिए गर्व का विषय है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहा है। नीरज चोपड़ा क्लासिक ऑपरेशन सिंदूर के कारण पोस्टपोंड हुआ था।

नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट में वर्ल्ड के कई दिग्गज एथलीट आएंगे और जैवेलिन में अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब हैं। भारत में पहली बार इस तरह का कोई इवेंट आयोजित किया जा रहा है। जिसके बारे में डिटेल से जानकारी इस लेख में दी गई है और एक फैन के मन में आने वाले हर सवाल का जवाब यहां देने का प्रयास किया गया है।

neeraj chopra classic

नीरज चोपड़ा क्लासिक क्या है?
नीरज चोपड़ा क्लासिक एक अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट है जिसे जैवलिन थ्रो को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। इसका नाम भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के नाम पर रखा गया है।

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 कब और कहां आयोजित होगा?
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का आयोजन आने वाली 5 जुलाई को होना है। यह भारत के बेंगलुरु शहर में आयोजित होगा, जो कर्नाटक प्रदेश में आता है। आयोजन कांतीरावा स्टेडियम में होगा।

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 में कौन-कौन से खिलाड़ी भाग लेंगे?
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 में भारत के नीरज चोपड़ा के अलावा जैकब वाडलेज (चेक गणराज्य), मनु डीपी और शिवपाल सिंह जैसे टॉप जैवलिन थ्रोअर भाग ले सकते हैं। एंडरसन और किशोर जेना बाहर हो गए हैं।

क्या नीरज चोपड़ा खुद भी नीरज चोपड़ा क्लासिक में हिस्सा लेने वाले हैं?
हां, नीरज चोपड़ा क्लासिक में नीरज चोपड़ा खुद भी भाग लेने वाले हैं, भारतीय दर्शकों के सामने उनका जोश अलग रहेगा।

नीरज चोपड़ा क्लासिक को कौन आयोजित कर रहा है?
नीरज चोपड़ा क्लासिक को Athletics Federation of India (AFI) के साथ JSW स्पोर्ट्स, नीरज चोपड़ा खुद मिलकर करा रहे हैं।

Neeraj Chopra Classic 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

आप नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, इसके अलावा जियो-हॉटस्टार पर भी इवेंट का सीधा प्रसारण होगा।

नीरज चोपड़ा क्लासिक कितने बजे शुरू होगा।
5 जुलाई, शनिवार को शाम 7 बजे से नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट शुरू होगा।

Neeraj Chopra Classic देखने के लिए टिकट की जरूरत है क्या?

अगर आप ग्राउंड से नीरज चोपड़ा क्लासिक देखना चाहते हैं तो कुछ केस में टिकट की जरूरत हो सकती है। ज़ोमैटो डिस्ट्रिक्ट एप से टिकट खरीदे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+