NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार इस खेल में रहे हैं चैंपियन, जानें कब और कहां जीता ख़िताब
C. P. Radhakrishnan: जगदीप धनखड़ के बाद अब देश को नया उपराष्ट्रप्ति मिलना है। इसके तैयारी चल रही है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल श्री चंद्रपुरम पोनुसामी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। विपक्ष का कोई चेहरा फ़िलहाल फाइनल नहीं हुआ है।
सी. पी. राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ था। उनके पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है और बहुत कम उम्र में उनका राजनीतिक सफर शुरू हो गया था। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय सदस्य रहे हैं।

राजनीति के अलावा खेलों की तरफ भी उनका रुझान रहा है और वह कॉलेज के समय गेम्स में हिस्सा लिया करते थे। राधाकृष्णन टेबल टेनिस के अच्छे खिलाड़ी हुआ करते थे। इस गेम में उनका हाथ तेजी से चला करता था और कॉलेज में अन्य खिलाड़ी उनके समक्ष नहीं टिक पाते थे।
कौन सा गेम खेलते थे Radhakrishnan
वह कॉलेज में टेबल टेनिस के चैंपियन थे और लंबी दूरी की दौड़ में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलने का भी शौक था। सीपी राधाकृष्णन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के सदस्य हैं। विभिन्न गेम्स में रूचि रखने वाले राधाकृष्णन का पसंदीदा गेम टेबल टेनिस ही हुआ करता था।
इसके अलावा उनको ट्रेवल करने का भी काफी शौक रहा है। वह अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, पुर्तगाल, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, तुर्की, चीन, मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और जापान सहित कई देशों की यात्रा कर चुके हैं।
क्या Radhakrishnan की जीत पक्की?
सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रप्ति बनाने के लिए एनडीए के पास पर्याप्त नंबर हैं। उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सभी निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों द्वारा किया जाता है, और इस समय NDA के पास संसद में मजबूत संख्या बल है। NDA के सहयोगी दलों और कुछ संभावित निर्दलीय या छोटे दलों के समर्थन से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राधाकृष्णन जीत जाएंगे। अब विपक्ष क्या करता है? इस पर हर किसी की नज़र बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications