MotoGP 2023: जानिए भारत में कब होगी मोटो जीपी की शुरुआत, बेहद दिलचस्प है बाइक रेसिंग का इतिहास
MotoGP India 2023: ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो जीपी 2023 का आयोजन किया जाएगा।
MotoGP India 2023: भारत की पहली MotoGP रेस का आगाज कुछ महीनों में होने वाला है। इस रेस के लिए टिकटों की बिक्री शुरू की जा चुकी है। मोटो जीपी 2023 सीज़न की 13वीं रेस होगी। यह आयोजन भारतीय फैंस को एक नया अनुभव देना का काम करेगा। 22 से 24 सितंबर के बीच भारत के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर इसका आयोजन होगा।
31वां देश बना भारत: भारत मोटो जीपी की मेजबानी करने वाला 31वां देश बन गया है। भारत के अलावा पुर्तगाल, अर्जेंटीना, अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया और कतर जैसे देशों में इसका आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में 19 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिससे देश में रोजगार के अलावा पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत: दुनिया की पहली आधिकारिक मोटरबाइक रेस साल 1907 में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रेस का आयोजन प्रसिद्ध आइल ऑफ मैन टीटी के नाम पर किया गया। लेकिन इसके बाद फेडरेशन इंटरनेशनेल डी मोटोसाइक्लिस्मे को दूसरी बाइक रेस चैंपियनशिप कराने में लंबा समय लग गया।
एगोस्टिनी ने 122 रेस जीती: सबसे अधिक बाइक रेस जीतने का रिकॉर्ड तालवी जियाकोमो "एगो" एगोस्टिनी के पास है। साल 1963 से 1977 के बीच एगोस्टिनी ने 122 रेस जीतने में कामयाबी हासिल की। उन्हें 15 बार मोटरबाइक विश्व चैंपियन का ताज पहनाया गया। 1980 के दशक के अंत में बाइक प्रतियोगिता में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बाइक के इंजन को ध्यान में रखते हुए पुरानी बाइक यानी 350cc वाले बाइक्स को प्रतियोगिता में शामिल करने से रोक लगा दिया गया।
बाइक्स बदलने पर नियम भी बदले: होंडा, यामाहा, कावासाकी और सुजुकी कंपनियां देश में नए इंजन वाले बाइक्स को लॉन्च कर रही थी। नई ब्रांडिंग के बाद नए नियम भी अपनाए गए। मोटरबाइक रेसिंग के शीर्ष वर्ग में 990 सीसी की अधिकतम शक्ति वाले चार-स्ट्रोक इंजन का उपयोग किया जाने लगा। मूल 500 सीसी मोटरबाइक विश्व चैंपियनशिप (2001) में डॉक्टर वैलेंटिनो रॉसी को विश्व चैंपियन का ताज पहनाया गया था।
फैबियो क्वाटरारो बनी थी चैंपियन: साल 2002 और 2005 के बीच राइडर के विश्व चैंपियनशिप में सबसे अधिक चार बार खिताब इटालियन ने जीता। बता दें कि मोटो जीपी वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 में यामाहा मोटो जीपी टीम के फैबियो क्वाटरारो चैंपियन बने थे। डुकाटी टीम के फ्रांसिसको बगनाया दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि जोन मीर तीसरे स्थान पर रहे। वे इससे पहले चैंपियन रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications