MotoGp 2023: आयोजन से ब्रांड यूपी को मिलेगी मजबूती, जानें रेस के टिकटों की कीमत और लाइव स्ट्रीमिंग

MotoGp Bharat 2023: देश में पहली बार आयोजित किये जा रहे मोती जीपी टू-व्हीलर को लेकर हर किसी का उत्साह चरम पर है। उत्तर प्रदेश सरकार के लिए यह ब्रांड यूपी के तौर पर और भी खास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फहली रेस की पहली टिकट का अनावरण भी किया।

ग्रेटर नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में इस रेस का आयोजन किया जा रहा है।आधिकारिक रूप से इसे मोटो जीपी भारत नाम दिया गया है। इंडियन ग्रैंड प्रिक्सफॉर्म 2011-13 के बाद पहली बार प्रोफेशनल स्तर पर मोटोस्पोर्ट एक्शन इस वेन्यू पर लौटा है।

motogp 2023

मोटोजीपी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में यह 13वां राउंड होगा। 20 राउंड तक होने वाला यह सीजन मार्च में पुर्तगाल में शुरू हुआ था। देश के अलग-अलग हिस्सों से फैन्स इससे जुड़ेंगे और भारत में मोटरसाइकल रेसिंग की प्रोफाइल भी काफी मजबूत होगी।

मोटोजीपी भारत 2023 कब होगी

मोटोजीपी भारत तीन दिवसीय इवेंट है, यह 22 सितम्बर से लेकर 24 सितम्बर के बीच चलने वाला है। क्वालीफाइंग और स्प्रिंट रेस शनिवार को ही आयोजित होगी। इसके बाद सबसे अहम मुख्य रेस होगी। मुख्य रेस रविवार को आयोजित की जाएगी।

मोटोजीपी भारत 2023 लाइव कहां देखें

मोटोजीपी रेस को जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा फैन्स इसे सर्किट पर जाकर भी लाइव देख सकते हैं। इसके लिए उनको टिकट का इंतजाम करके जाना पड़ेगा। टिकटों की बिक्री भी चल रही है।

मोटोजीपी भारत 2023 की टिकटों की कीमत

फैन्स के लिए टिकटों की व्यवस्था अलग-अलग कैटेगरी में की गई है। टिकटों की शुरुआती कीमत 800 रुपये रखी गई है। इसके बाद यह बढ़ते हुए 1 लाख 80 हजार रुपये तक चली जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर वर्ग के लिए टिकट उपलब्ध कराए गए हैं। 1 लाख फैन्स आने की उम्मीद की गई है।

मोटोजीपी भारत 2023 में कौन से स्टार आएँगे

मोटरस्पोर्ट रेसिंग के कुछ बड़े नाम इसमें शामिल होंगे। एलिक्स एसपार्गारो और फैबियो क्वार्टारारो इसमें शामिल होंगे। अभ्यास रेसिंग के बाद मुख्य रेस का अयोजन होगा। शुक्रवार को प्रैक्टिस रेस होगी। मुख्य रेस रविवार को 12.30 बजे आयोजित की जाएगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस रेस का आयोजन नया भर का प्रमाण माना। उन्होंने कहा कि मोटोजीपी रेसिंग का सफल संचालन ब्रांड उत्तर प्रदेश को और मजबूत बनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+