Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय बॉक्सर निखिल सुरेश की चोट लगने की वजह से मौत, रिंग में विरोधी प्लेयर ने मारा था पंच

बेंगलुरु, जुलाई 15। बेंगलुरु में आयोजित स्टेट लेवल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें भारतीय मार्शल आर्ट्स फाइटर निखिल सुरेश की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा 9 और 10 जुलाई को K1 एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कराई गई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के एक मुकाबले में हुआ था। दरअसल, फाइट के दौरान निखिल सुरेश को विरोधी बॉक्सर ने एक ऐसा पंच मारा था कि उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार को निखिल सुरेश ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बॉक्सिंग जगत में शोक की लहर और खिलाड़ियों में दहशत का माहौल है।

MMA Boxer died

बेटे की मौत की जानकारी दी पिता ने

निखिल सुरेश की मौत की जानकारी उनके कोच और पिता ने सोशल मीडिया के जरिए गुरुवार को दी। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके पिता ने कहा है, "गंभीर दुख के साथ, मैं उस खबर को साझा कर रहा हूं, जिसने हम सभी को डरा दिया है। मेरा बेटा निखिल आज जिंदगी की जंग हार गया है, कई घंटों की लड़ाई के बाद आखिर वो जिंदगी और मौत की जंग हार गया, सबसे अच्छी मेडिकल केयर के लिए धन्यवाद।" निखिल के पिता ने आगे कहा कि वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा और हमेशा याद आएगा। आज मैंने अपना बेटा खोया है, ईश्वर मुझे और मेरे परिवार को शक्ति प्रदान करे।

आपको बता दें कि निखिल के पिता ने टूर्नामेंट आयोजकों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बॉक्सिंग टूर्नामेंट के आयोजकों की वजह से लापरवाही हुई, जिसके चलते उनके बेटे को सही समय पर सही इलाज नहीं मिल सका। उन्होंने कहा है कि मैच के दौरान मेडिकल सुविधाओं की कमी थी, ना तो डॉक्टर थे और ना ही एंबुलेंस थी। निखिल के पिता का कहना है कि उनके बेटे को बचाया जा सकता था, अगर टूर्नामेंट के लिए मेडिकल सुविधाओं का उपलब्ध होना अनिवार्य होता।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने इस पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि उनका आयोजकों से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इस तरह के किसी टूर्नामेंट की जानकारी भी नहीं थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+