बॉक्सिंग किंग माइक टायसन के एक मुक्के से विरोधी जाते थे डर के मारे कांप, अब हालत देख पहचान नहीं पाएंगे आप!
दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज माइक टायसन विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लिगर' में नजर आएंगे।
नई दिल्ली, 20 अगस्त। दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज माइक टायसन विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लिगर' में नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में माइक टायसन काफी कमजोर और बीमार दिखाई पड़ रहे हैं।

व्हीलचेयर के सहारे चलने को मजबूर
दुनिया के सबसे धाकड़ मुक्केबाजों में शुमार माइक टायसन इन दिनों व्हीलचेयर के सहारे चलने को मजबूर हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट से माइक टायसन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में माइक टायसन एक व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल वह अपना इलाज करा रहे हैं, पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं बताई जा रही है।

मौत को लेकर टायसन ने कही थी यह बात
माइक टायसन ने महीने भर पहले अपने पॉडकास्ट में मौत से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि बेशक, हम सभी को एक दिन मरना है। जब मैं आईने में देखता हूं और मुझे अपने चेहरे पर वे छोटे धब्बे दिखाई देते हैं तो मैं कहता हूं, मेरी एक्सपायरी डेट नजदीक आ रही है। बहुत जल्दी। टायसन के इन शब्दों से साफ है कि वह किसी बड़ी बीमारी से गुजर रहे हैं और उन्हें अब उन्हें अपनी जिंदगी काफी छोटी लगने लगी है।

झूठी उम्मीद देता है पैसा
अपने पॉडकास्ट में माइक टायसन ने पैसों को लेकर भी कई बातों का जिक्र किया था। टायसन के मुताबिक पैसा लोगों को झूठी उम्मीदें देता है। बहुत सारा पैसा होने का मतलब हमेशा खुश रहना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब आपके पास बहुत सारा पैसा हो, तो आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि कोई आपसे प्यार नहीं करेगा। क्योंकि फिर लोग आपके पास आने से पहले भी हजार बार सोचेंगे।

जेल में बिताए थे तीन साल
माइक टायसन साल 1990 में दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए थे। जिसके बाद वह 3 साल जेल में भी रहे थे। अपने करियर के दौरान फाइटर ऑफ द ईयर जैसे खिताब जीतने वाले माइक टायसन की नीजि जिंदगी विवादों से भरा हुआ है। महज़ 20 साल की उम्र में उनका नाम दुनिया के अरबतियों में गिना जाने लगा था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि थी।












Click it and Unblock the Notifications