Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lionel Messi Net Worth: अरबों की दौलत के मालिक हैं मेसी! प्राइवेट जेट, करोड़ों का बंगला, जीते हैं आलीशान लाइफ

Lionel Messi Net Worth: फुटबॉल के सबसे बड़े सुपरस्टार लियोनेल मेसी 14 साल के लंबे इंतजार के बाद 13 दिसंबर 2025 को भारत पहुंच चुके हैं। आठ बार के बैलन डी ओर विजेता और 2022 फीफा विश्व कप के नायक मेसी के आगमन से पूरा देश खासतौर पर कोलकाता जश्न में डूब गया है। रात से ही फैंस उनका दीदार करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

मेसी का कोलकाता से खास कनेक्शन (Lionel Messi Net Worth)

मेसी का कोलकाता में आना इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनकी साल्ट लेक स्टेडियम में वापसी है। साल 2011 में उन्होंने इसी मैदान पर वेनेजुएला के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में अर्जेंटीना के कप्तान के रूप में अपना पहला मैच खेला था। इस बार वह 'GOAT कप' मुकाबले और एक विशाल लाइव कॉन्सर्ट में शिरकत करेंगे। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Lionel Messi 1

फुटबॉल के बेताज बादशाह हैं मेसी

शाहरुख खान, सौरव गांगुली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसी हस्तियां उनके स्वागत में शामिल होने की खबर है। मेसी तीन दिनों में कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली की यात्रा करेंगे, जिसमें फुटबॉल प्रदर्शन, सांस्कृतिक उत्सव और मेगा फैन इवेंट्स का आयोजन होगा। मेसी सिर्फ फुटबॉल के रिकॉर्ड नहीं बना रहे हैं, बल्कि एक ग्लोबल बिजनेस एम्पायर भी खड़ा कर रहे हैं।

मेसी के पास है अरबों की संपत्ति

दिसंबर 2025 तक मेसी की अनुमानित कुल संपत्ति $850 मिलियन (लगभग 71,000 करोड़ रुपये) है, जो पिछले साल से $200 मिलियन अधिक है। मेसी अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इंटर मियामी से सालाना $60 मिलियन के वेतन (जिसमें $50M बेस सैलरी शामिल है) और एंडोर्समेंट से सालाना $70 मिलियन से कमाते हैं। एडिडास के साथ उनका आजीवन करार (जिसका मूल्य $1 अरब से अधिक है) और Apple, Pepsi, Mastercard जैसी कंपनियों के साथ उनकी साझेदारी उनकी आय के मुख्य स्रोत हैं।

आलीशान घर और प्राइवेट जेट के हैं मालिक

मेसी के पास अपना खुद का एक प्राइवेट जेट है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। यह जेट 15 से अधिक लोगों को एक साथ यात्रा करवा सकता है। मेसी अक्सर अपने परिवार के साथ इस निजी विमान से सफर करते हैं, जो उनकी यात्राओं को अत्यंत आरामदायक और निजी बनाता है। इसके अलावा मेसी के पास 100 करोड़ का महल जैसा आलीशान घर भी है।

महंगी और दमदार कारों का भी है शौक

प्राइवेट जेट के अलावा मेसी कई बड़े और लैविश होटलों के भी मालिक हैं। उनका सबसे मशहूर होटल 77 बेडरूम वाला है, जो अपनी भव्यता और शानदार सुविधाओं के लिए जाना जाता है। रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी में उनका यह निवेश उनकी व्यावसायिक समझ को बताता है। मेसी को महंगी और दमदार कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में दुनिया की कई बड़ी और लग्जरी कंपनियों की कारें शामिल हैं। उनके गैराज में आपको ऑडी, रेंज रोवर, फरारी और मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ियाँ देखने को मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+