Paris Olympics: भारत से पहली बार कोई पुरुष बैडमिंटन सेमीफाइनल में, लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास

Olympics 2024: पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में भारत के लक्ष्य सेन और चीनी ताइपे के चोऊ तिन चेन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले सेट में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरे सेट में लक्ष्य आगे रहे और जीत दर्ज की।

लक्ष्य सेन और चीनी ताइपे के चोऊ तिन चेन के बीच मुकाबले की शुरुआत में चीनी ताइपे के शटलर भारी पड़े और ब्रेक तक लीड लेने में सफल रहे थे। इसके बाद लक्ष्य सेन ने वापसी करते हुए मुकाबला दो सेट पॉइंट पर लेकर गए और अंत में चीनी ताइपे के शटलर ने इस सेट को 21-19 से जीत दर्ज की।

lakshya sen

दूसरे सेट में लक्ष्य ने अच्छी शुरुआत करते हुए लीड हासिल कर ली लेकिन तिन चेन ने भी वापसी की और दोनों प्लेयर्स की तरफ से जोर आजमाइश देखने को मिली। लक्ष्य सेन ने भी इस सेट में आक्रामक होने का प्रयास किया। वह सफल भी रहे। इस सेट में उन्होंने 21-15 से जीत दर्ज कर ली।

तीसरे सेट में लक्ष्य सेन ने धमाका करते हुए लक्ष्य सेन ने तबाही मचा दी और सेट में जीत दर्ज करते हुए भारत को सेमीफाइनल में जगह दिला दी। लक्ष्य सेन ने 21-12 से सेट अपने नाम करते हुए मुकाबला 2-1 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक में सेमीफाइनल तक जाने वाले पुरुष शटलर बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+