Paris Olympics: लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय के मैच में कौन जीता? दोनों भारतीयों के बीच हुआ बैडमिंटन मुकाबला

Lakshya Sen vs HS Prannoy: पुरुष बैडमिंटन के व्यक्तिगत इवेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में भारत के ही दो खिलाड़ी आमने-सामने आए और एक को हार के साथ बाहर होना पड़ा। लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय के बीच मुकाबला खेला गया और इसमें कोई टक्कर भी देखने को नहीं मिली। प्रणॉय पिछड़ गए।

एचएस प्रणॉय को लक्ष्य सेन ने पहला सेट बुरी तरह हरा दिया। इसके बाद उनके सामने दूसरा सेट था जिसमें वापसी कर सकते थे और इसमें हार के साथ ही उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। लक्ष्य सेन ने इस मुकाबले में सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

lakshya and prannoy

पहले सेट में लक्ष्य सेन ने 21-12 से जीत दर्ज कर ली। इसके बाद दूसरे सेट में लक्ष्य सेन और भी ज्यादा तेजी से आए और थोड़े अंतराल में ही सेट के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में लक्ष्य सेन ने 21-6 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लक्ष्य सेन ने अब तक इस ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ग्रुप चरण से लेकर नॉक आउट तक कोई मुकाबला नहीं हारा है। उनका क्वार्टर फाइनल मुकाबला अहम रहेगा। लक्ष्य सेन को अब इसी फुर्ती और फॉर्म को बरकरार रखते हुए अगले मुकाबले में उतरना होगा।

इससे पहले बैडमिंटन में सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला मलेशिया की जोड़ी से हुआ। डबल्स के इस इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी। भारतीय जोडी लय में नजर नहीं आई और मुकाबले में हार गई, हालांकि शुरुआत धाकड़ की थी।

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पहला सेट अपने नाम किया था लेकिन बाद में वर्ल्ड चैम्पियन मलेशियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए भारतीयों को गेम में आने का कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने अगले सेटों में जीत दर्ज करते हुए भारत को 2-1 से हराते हुए बाहर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+