ISL को लेकर बड़ी घोषणा, 14 फरवरी से होंगे मुकाबले, खेल मंत्री ने दी फैंस को खुशखबरी
ISL on February 14: लंबे समय से सस्पेंस अधर में लटके इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर आखिरकार स्थिति साफ हो गई है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को घोषणा की कि देश की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग ISL आगामी 14 फरवरी से फिर से शुरू होने जा रही है। इस फैसले के बाद भारतीय फुटबॉल फैंस और खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली है।
ISL में 14 क्लब लेंगे हिस्सा (ISL on February 14)
खेल मंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद बताया कि सरकार ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) और क्लबों के बीच आम सहमति बन गई है। इस बार ISL में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल सहित सभी 14 क्लब हिस्सा लेंगे। खेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि लीग को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। ISL के साथ-साथ आई-लीग को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है।

बनाया गया 25 करोड़ सेंट्रल पूल
आई-लीग भी लगभग उसी समय (फरवरी मध्य) शुरू होगी, जिसमें सभी 11 क्लब शिरकत करेंगे। लीग के रुकने का मुख्य कारण कमर्शियल पार्टनर का न होना था। इस समस्या को सुलझाने के लिए AIFF के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने फंड का विवरण शेयर किया। ISL के आयोजन के लिए 25 करोड़ का एक सेंट्रल पूल बनाया गया है। इस राशि का 10 प्रतिशत AIFF देगा। बाकी का 30 प्रतिशत हिस्सा, जो किसी पार्टनर से आना था, वह भी फिलहाल AIFF ही अपनी तरफ से देगा।
AIFF कुल मिलाकर ISL के लिए 14 करोड़ और आई-लीग के लिए लगभग 3.2 करोड़ खर्च करेगा, जब तक कि कोई नया कमर्शियल पार्टनर नहीं मिल जाता। इसमें कुल 91 मैच 'होम और अवे' आधार पर खेले जाएंगे। फिलहाल इनके लॉजिस्टिक्स और यात्रा कार्यक्रम पर काम चल रहा है। समय की कमी को देखते हुए इसे छोटा रखा गया है, जिसमें कुल 55 मैच होंगे।












Click it and Unblock the Notifications