इस फाइटर ने मां के निधन से पहले किया वादा निभाया, आज पिता-बेटे की जोड़ी इंटरनेट पर मचा रही धमाल
Diego Paez: किसी भी इंसान के लिए सबसे खास लम्हा होता है, जब वह अपने माता-पिता को कुछ बनकर दिखाए और उनका नाम रोशन करे। ऐसा ही कुछ कोलंबिया मूल अमेरिकी फाइटर डिएगो पाएज़ ने कर दिखाया है।
32 साल के धुरंधर स्ट्राइकिंग स्टार वेलेंटाइंस डे के दिन 14 फरवरी को होने वाले ONE Championship के अगले इवेंट ONE Fight Night 40 में फाइट करते हुए नजर आएंगे। उनका सामना शानदार फॉर्म में चल रहे थाई स्टार ब्लैक पैंथर से फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में होगा।

मां के निधन से पहले किया था कुछ बनने का वादा
पाएज़ की माता जी का निधन 2014 में हो गया था, जब वह मात्र 21 बरस के थे। उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा और प्यार देने वाला इंसान उनसे दूर जा रहा था। तब पाएज़ ने मां से बड़ा वादा किया था कि वह कुछ बनकर दिखाएंगे।
पाएज़ ने बताया, "मैंने 21 साल की उम्र में मां के अंतिम समय में वादा किया था कि मुझे अपने जीवन का उद्देश्य मिल गया है और मैं ठीक रहूंगा। मैं उन्हें बताना चाहता था कि उनका बेटा सही रास्ते पर है।"
बेटे के जन्म और अब उनके साथ ट्रेनिंग से सोशल मीडिया पर मिल रही खास पहचान
मां के निधन के दो-तीन साल बाद पाएज़ के बेटे ने जन्म लिया और मानो उनकी जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल गई। उनका बेटा इलायस आज नौ साल का हो चुका है। भले ही 32 वर्षीय फाइटर को अपनी पत्नी से अलग हुए काफी साल हो गए, मगर बेटे के साथ उनका रिश्ता दिन प्रतिदिन गहरा होता जा रहा है।
पाएज़ इंटरनेट पर बेटे और खुद की साथ में ट्रेनिंग की वीडियो शेयर करते हैं, जो कि काफी वायरल होती रहती हैं। उन्होंने बताया, "मेरा पूरा जीवन अपने बेटे को समर्पित है और वह मेरे लिए सब कुछ है। मैं उसे बहुत प्यार करता हूं और उनसे मुझे अच्छा इंसान बनाया है।"












Click it and Unblock the Notifications