IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के हॉकी मैच में कौन जीता? ओलंपिक में टीम इंडिया का पहला मुकाबला
IND vs NZ Hockey: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पेरिस ओलंपिक का हॉकी मुकाबला पहले हाफ में काफी रोमांचक रहा। कीवी टीम ने तेज शुरुआत की और बाद में भारतीय टीम ने भी उनको जवाब दिया। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं लेकिन अंत में टीम इंडिया ने कीवी टीम को हरा दिया।
पहला क्वार्टर न्यूजीलैंड के नाम रहा। कीवी टीम ने भारतीय टीम को शुरुआत में ही दबाव में ला दिया था। मुकाबले के आठवें मिनट में कीवी टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया और सैम लेन ने इसका भरपूर फायदा उठाते हुए टीम के लिए पहला गोल कर लीड हासिल कर ली। भारतीय टीम इसके बाद प्रयास करने के अलाव कुछ नहीं कर पाई।

इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने दबाव बनाने का प्रयास करते हुए कीवी टीम को डी के अंदर गच्चा दिया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। इस बार भारत की तैयारी पूरी थी और 24वें मिनट में मनदीप ने गेंद बॉक्स में डालते हुए भारत के लिए गोल किया और स्कोर बराबर कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम के ऊपर दबाव बनाने का काम किया। भारतीय टीम ने इस दौरान एक गोल दागते हुए लीड हासिल कर ली। भारत के लिए 34वें मिनट में विवेक सागर ने मंदीप ई गेंद को गोल की तरफ मोड़कर स्कोर डबल कर दिया। इसके बाद मुकाबला अंतिम दो मिनटों से पहले तक बराबरी पर चलता रहा और अंत में भारत ने गेम पलट दिया।
भारतीय टीम को दो मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने इसे गोल में बदलते हुए स्कोर 3-2 कर दिया और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications