हॉकी एशिया कप जीतने पर भारत को मिली कितनी प्राइज मनी? हर खिलाड़ी को मिले इतने रुपये
Hockey Asia Cup 2025 Prize Money: हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए समां बांध दिया।रविवार को बिहार के राजगीर में हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को पराजित करते हुए खिताब हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 8 साल बाद हॉकी एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया है। जीत के बाद प्लेयर्स को इनामी राशि मिली।
प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को लाखों रुपये की इनामी रकम मिली है। हालांकि एशिया कप के लिए सीधे तौर पर कोई प्राइज मनी नहीं रखी गई थी लेकिन अलग-अलग सोर्स से इनाम देने का ऐलान किया गया है। इसमें बिहार सरकार का योगदान बड़ा है।

Hockey Asia Cup 2025: हॉकी इंडिया की बड़ी घोषणा
भारत की इस शानदार जीत के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित करने का फैसला लिया है। टीम के हर खिलाड़ी को ₹3 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जिससे उनका हौसला और बढ़ेगा। इसके अलावा, सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को ₹1.5 लाख दिए जाएंगे, ताकि उनकी मेहनत और योगदान को भी सराहा जा सके। यह कदम टीम के प्रदर्शन को मान्यता देने और भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
बिहार सरकार ने भी इनाम देने का किया ऐलान
बिहार सरकार ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को ₹10 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही, सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को ₹5 लाख देने का ऐलान किया गया है।
Hockey Asia Cup 2025: हर प्लेयर के खाते में अच्छी रकम
अगर हॉकी इंडिया और बिहार सरकार की घोषणाओं को जोड़कर देखा जाए तो खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कुल इनाम की एक बड़ी राशि मिलेगी। प्रत्येक खिलाड़ी को ₹3 लाख (हॉकी इंडिया) और ₹10 लाख (बिहार सरकार) मिलाकर कुल ₹13 लाख दिए जाएंगे। वहीं, सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को ₹1.5 लाख के साथ ₹5 लाख की अतिरिक्त राशि मिलेगी, जो मिलाकर कुल ₹6.5 लाख बनती है।












Click it and Unblock the Notifications