स्टार स्प्रिंटर हिमा दास को नाडा ने किया निलंबित, इस वजह से लिया गया यह फैसला
Hima Das Suspended: स्टार भारतीय स्प्रिंटट हिमा दास के ऊपर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) गाज गिर गई है। हिमा दास को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पिछले 12 महीनों में एक ही नियम को तीन बार तोड़ने के बाद एक्शन हुआ है। हिमा दास के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।
रहने से सम्बंधित नियम को तीन बार तोड़ने के कारण हिम दास को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। खबरों के अनुसार लापरवाही करने की वजह से हिमा दास को यह सज़ा मिली है। यह भी माना जा रहा है कि हिमा दास को 2 साल निलंबन की सज़ा हो सकती है, इसे घटाकर कम किया जा सकता है।

निलंबन के बाद हिमा दास कैम्प छोड़ चुकी हैं। हालांकि वह चोट की वजह से चीन के हांगझू में होने वाले एशिआई खेलों में शामिल नहीं होंगी। एथलीटों को पंजीकृत परीक्षण पूल में अपने रहने से सम्बंधित जानकारी देनी होती है। इस तरह का उल्लंघन डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन भी माना जाता है, लिहाजा हिमा दास को निलंबन का सामना करना पड़ा है।
2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में हिमा दास ने 400 मीटर रेस में रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा 4x400 मीटर रिले की महिला टीम की सदस्य थीं। इस टीम ने स्वर्ण जीता था। मिश्रित वर्ग की टीम ने सिल्वर जीता था, इसमें भी हिमा दास शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications