गोल्फर अदिति का बैग रह गया एयरपोर्ट पर, ट्वीट के जरिए फ्रांस एयरलाइंस से मांगी मदद
नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ स्टार अदिति अशोक का सोमवार को फ्रांस एयरलाइंस पर ही किट बैग रह गया, जिसके बाद उन्होंने मदद के लिए ट्विटर का सहारा लिया। अदिति ने फ्रांस एयरलाइंस से मदद मांगते हुए कहा कि उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए उस किट बैग की जरूरत है।

अदिति ने कहा कि उनका गोल्फ किट बैग पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से उड़ान में नहीं आया है। उन्होंने एयरलाइंस से तुरंत इसको गंभीरता से लेने का अनुरोध किया और कहा कि उन्हें किट बैग की तुरंत जरूरत है। अदिति ने ट्वीट करते हुए कहा, "एयरलाइंस फ्रांस आपकी तत्काल प्रतिक्रिया की जरूरत है। मेरे गोल्फ बैग सीडीजी से उड़ान में नहीं आया है। मैंने पहले ही डीएम पर बैग टैग विवरण साझा किया है। मुझे तुरंत इसकी जरूरत है क्योंकि मेरे पास एक टूर्नामेंट है। तुरंत प्रतिक्रिया दें और सुनिश्चित करें कि मेरा बैग आता है कल तक।''
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : नए नियम हुए लागू, बिना खेले ही फाइनल की दाैड़ से बाहर हो जाएगा RCB
बता दें कि साल 2016 में अदिति अशोक ने लेडीस यूरोपियन टूर टाइटल को जीतकर भारत की पहली और कम उम्र वाली चैंपियन बनी थी। इसी साल वह हीरो वुमेंस इंडियंस ओपन की चैंपियन भी बनी थी। उन्होंने रॉकी ऑफ द इयर का खिताब भी जीता है। फिर साल 2018 में अदिति अशोक ने 24 इवेंट में 17 कट करके नया रिकॉर्ड बनाया।












Click it and Unblock the Notifications