LIVE मैच में फट गया खिलाड़ी का चेहरा, फिर गोल दाग टीम को दिलाई जीत, मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड

Footballer News: इंग्लैंड के नेशनल लीग में खेले गए एक मुकाबले में ऐसी घटना हुई, जिसने सभी को चौंका दिया। कार्लाइल यूनाइटेड (Carlisle United) के खिलाड़ी ल्यूक आर्मस्ट्रांग (Luke Armstrong) का चेहरा मैच के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गया। यह हादसा तब हुआ जब टीम पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रही है, क्योंकि हाल ही में वे लीग टू से रेलेगेट होकर पांचवें डिवीजन में आए हैं।

मैदान पर बुरी तरह जख्मी हो गए आर्मस्ट्रांग (Footballer News)

यह मुकाबला कार्लाइल यूनाइटेड और वोकिंग के बीच खेला जा रहा था। मैच के 57वें मिनट में आर्मस्ट्रांग ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा। गोल करने के बाद वह एक और मौके पर गेंद को नेट में डालने के लिए बॉक्स में आगे बढ़े, लेकिन उसी दौरान वोकिंग के गोलकीपर क्रेग रॉस के पैरों का स्टड उनके चेहरे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आर्मस्ट्रांग के चेहरे के दाईं ओर लंबा कट लग गया और खून निकलने लगा।

Footballer 1

मैदान से तुरंत ले जाना पड़ा बाहर

हैरानी की बात यह रही कि रेफरी ने गोलकीपर पर कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि उनका कहना था कि रॉस पहले गेंद तक पहुंचे थे। इस वजह से उन्हें फाउल नहीं माना गया। हालांकि, इस चोट के कारण आर्मस्ट्रांग को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह जॉर्जी केली को उतारा गया। टीम के लिए राहत की बात यह रही कि मैच में 10 मिनट बाद ईथन रॉबसन ने शानदार फ्री-किक मारकर स्कोर को 2-0 कर दिया।

टीम को मिली जीत

यही स्कोर अंत तक बना रहा और कार्लाइल यूनाइटेड ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। मैच के बाद क्लब ने सोशल मीडिया पर आर्मस्ट्रांग की चोटिल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बेटर्ड एंड ब्रूज्ड, लेकिन आज के प्लेयर ऑफ द मैच यही हैं। शाबाश ल्यूक!" तस्वीर में साफ दिख रहा था कि उनके चेहरे पर गहरी चोट के निशान हैं, लेकिन उनकी हिम्मत देखकर फैंस ने जमकर तारीफ की।

क्या अगला मैच खेल पाएंगे आर्मस्ट्रांग

ल्यूक आर्मस्ट्रांग जनवरी 2024 में हरोगेट टाउन से कार्लाइल यूनाइटेड में शामिल हुए थे और अब तक टीम के लिए 46 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने सात गोल और तीन असिस्ट किए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह 16 अगस्त को होने वाले अगले मैच में खेलने के लिए फिट हो पाएंगे। फिलहाल, टीम मैनेजमेंट उनकी चोट पर नजर रख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+