MMA वर्ल्ड चैंपियन अर्जन सिंह भुल्लर ने की कपिल शर्मा से मुलाकात, कॉमेडी किंग ने क्लिक कराई फोटो

नई दिल्ली, जुलाई 26। वन चैंपियनशिप में भारत के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर अर्जन सिंह भुल्लर की कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से मुलाकात हुई है। अर्जन भुल्लर वैसे तो अपनी अगली फाइट की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसी तैयारी के बीच उन्हें कपिल शर्मा के साथ देखा गया है। खुद अर्जन भुल्लर ने कपिल के साथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Kapil Sharma And Arjan singh

कपिल शर्मा ने मैच के लिए दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में कपिल शर्मा वन चैंपियनशिप की बेल्ट के साथ नजर आ रहे हैं, जो कि अर्जन सिंह भुल्लर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जन भुल्लर ने लिखा है, "बड़े भाई कपिल शर्मा का मुझे पूरा सपोर्ट मिल रहा है।" वहीं कपिल ने भी इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, "मुझे आप पर बहुत गर्व है और अगली फाइट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं कपिल शर्मा

कपिल के ट्वीट के जवाब में अर्जन सिंह ने जवाब देते हुए कहा है कि मुझे सपोर्ट करने के लिए बहुत धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि फाइट के बाद हम जीत को साथ में सेलिब्रेट करेंगे।"आपको बता दें कि कपिल शर्मा अभी पिछले कुछ समय से अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं, जहां वो अलग-अलग शहरों में कई शोज कर रहे हैं।

आपको बता दें कि भुल्लर ने मई 2021 में ब्रेंडन वेरा को दूसरे राउंड में मात देकर वन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताब के बाद ही अर्जन सिंह भारत के पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन बने थे। हालांकि अभी तक भुल्लर की अगली फाइट की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन संभावनाएं हैं कि इसी साल उनकी भिड़ंत टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन से हो सकती है। मालिकिन काफी समय से अर्जन भुल्लर को चुनौती देते आए हैं, लेकिन उनके अंतरिम टाइटल होल्डर बनने के बाद इस फाइट का होना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+