FIFA World Cup 2026 से पहले ब्राजील को लगा बड़ा झटका, अचानक वर्ल्ड कप से बाहर हुआ स्टार डिफेंडर

FIFA World Cup 2026 Brazil Team: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) की शुरुआत से ठीक पहले पांच बार की चैंपियन ब्राजील को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के 22 वर्षीय डिफेंडर वेस्ली (Wesley) चोट के कारण फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। मिस्र के खिलाफ खेले गए एक वॉर्म-अप मैच के दौरान वेस्ली को यह गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उनके टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीदें धराशायी हो गईं।

मैच के महज 15 मिनट में मैदान छोड़ने को हुए मजबूर (FIFA World Cup 2026 Brazil Team)

क्लीवलैंड में मिस्र के खिलाफ खेले गए इस दोस्ताना मुकाबले में ब्राजील ने 2-1 से जीत तो दर्ज की, लेकिन टीम के लिए यह जीत एक बुरी खबर लेकर आई। मैच शुरू होने के महज 15 मिनट के भीतर वेस्ली दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़े। वे काफी तकलीफ और आंसुओं के साथ मैदान से बाहर गए। इस खबर के सामने आने के बाद ब्राजील फैंस भी चिंतित नजर आ रहे हैं।

Brazil 1

ठीक होने में लगेगा लंबा समय

ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉल महासंघ (CBF) ने बाद में उनकी मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद चोट की गंभीरता की पुष्टि की। डॉक्टरों के मुताबिक वेस्ली की बाईं जांघ की मांसपेशियों में गंभीर खिंचाव आया है, जिसे ठीक होने में लंबा समय लगेगा। महासंघ ने इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए टीम में वेस्ली के महत्व को बताने का काम किया है।

एडरसन की टीम में वापसी, मार्किन्होस और गैब्रियल पर दारोमदार

वेस्ली के बाहर होने के बाद मुख्य कोच एंसेलोटी ने तुरंत एक्शन लेते हुए अनुभवी खिलाड़ी एडरसन को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। एडरसन ने आखिरी बार मार्च 2025 में ब्राजील के लिए खेला था और अब वे राष्ट्रीय टीम के सेटअप में वापसी कर रहे हैं। खिलाड़ी की चोट पर बात करते हुए कोच कार्लो एंसेलोटी ने कहा कि वेस्ली की चोट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं। अगले मैच के लिए मार्किन्होस और गैब्रियल हमारे मुख्य आधार हैं। हालांकि, वे हाल ही में चैंपियंस लीग का फाइनल खेलकर आ रहे हैं और अभी 100% फिट नहीं हैं, लेकिन हम अच्छे से अभ्यास करेंगे और वे मैच के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।

13 जून को मोरक्को के खिलाफ पहला मुकाबला

ब्राजील अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत ग्रुप-सी में रहते हुए 13 जून को न्यूयॉर्क में मोरक्को के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम को फिलाडेल्फिया में हैती के खिलाफ और मियामी में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। मिस्र पर मिली जीत के बाद कोच ने संकेत दिए हैं कि मोरक्को के खिलाफ शुरुआती प्लेइंग 11 का खाका लगभग तैयार हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+