Exclusive: मनु भाकर के लिए कैसा लड़का देख रही हैं उनकी मां? खास बातचीत में कही दिल की बात
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर (Manu Bhaker) एक और चुनौती के लिए तैयार हैं। 2 अगस्त को वह 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगी, और इस तरह से पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के पास हैट्रिक का मौका है।
जब हमने दो मेडल दिलाने वाली भारत की बेटी की मां से बात की तो उन्होंने हर सवाल का जवाब बेबाक तरीके से दिया। इस बीच ही उन्होंने मनु की शादी के सवाल पर भी एक रोचक जवाब दिया।

मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर से जब पूछा की बेटी ने दो मेडल जीत लिए हैं, ये सुनकर आपको कैसा लगा। उन्होंने बताया कि ये सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बेटी को फोन मिलाकर कहा कि, 'आज तो तुमने कमाल ही कर दिया।'
आपको कब लगा कि मनु इस खेल में करियर बना सकती है?
जब वनइंडिया से खास बातचीत में मनु की मां से पूछा गया कि मनु के बारे में बहुत कुछ दिखाया जा रहा है, लेकिन आपको कब लगा कि मनु इस खेल में आ सकती है, क्योंकि मां होने के नाते आपका अपनी बेटी से एक अलग रिश्ता है। उन्होंने कहा कि 'मनु की शुरू से कभी घर के कामों में दिलचस्पी नहीं थी। उसका शुरू से ही कुछ अलग करने का रहा, फिर चाहें ड्राइंग की बात हो- स्विमिंग करना हो, हॉर्स राइडिंग या फिर पेटिंग की बात हो- उन्होंने जो कुछ भी बोला वो सब मैंने कराया।'
मनु की मां ने बताया कि सिर्फ मैं अकेली मनु के साथ खड़ी नहीं रही हूं बल्कि उनके पापा का भी इसमें खास योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि फोन और टीवी से मनु की दूरी रही है, उसे अलग-अलग खेलों के अलावा अच्छी किताब पढ़ना शुरू से पसंद हैं।
मनु भाकर के लिए कैसा लड़का देख रही हैं उनकी मां?
लास्ट में जब मनु भाकर का मां से बेटी की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो यहां भी उन्होंने अपने हर जवाब की तरह बेबाक अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दी। जब उनसे पूछा गया कि हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी दुल्हन बने- उन्होंने कहा कि अभी तो बेटी छोटी है, और अभी तो उसको बहुत कुछ करना है। अभी तो मनु को फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग करना है और मैं उसको करवाऊंगी।
यहां देखें मनु भाकर की मां से खास बातचीत का पूरा इंटरव्यू
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के पास हैट्रिक का मौका!
मनु भाकर के लिए आंतरिक शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। अपनी हालिया उपलब्धियों के बावजूद, उसके पास जश्न मनाने या ठीक से आराम करने का भी समय नहीं था। कोच जसपाल ने उसे इस अंतिम चुनौती के लिए तैयार किया है, उम्मीद है कि वह 2 अगस्त को क्वालीफाई कर लेगी और 3 अगस्त को पदक मैच में जगह बना लेगी।
मनु 2 अगस्त को वह 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगी, और इस तरह से पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के पास हैट्रिक का मौका है।












Click it and Unblock the Notifications