Exclusive: 'मैं तो इंतजार कर रही थी कि PM मोदी फोन करें', जानिए मनु भाकर की मां ने क्यों कहा ऐसा?
Paris Olympics 2024 (वनइंडिया Exclusive): आज देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर एक ही नाम है और वो है मनु भाकर का, क्योंकि उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris olympics 2024) में 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल्स में ब्रांज मेडल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड प्रतिस्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ कांस्य पदक जीता है।
जिसके बाद मनु भाकर ओलंपिक इतिहास में ऐसी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक अपने नाम किए हैं।

इस सफलता के पीछे उनकी दिन-रात की मेहनत और लगन है। मनु भाकर की अब तक की जर्नी कैसी रही है, इस बारे में वनइंडिया हिंदी से उनका मां ने सुमेधा भाकर ने खुलकर बात की।
'अपनीी खुशी को शब्दों में परिभाषित नहीं कर सकती हूं'
वनइंडिया Exclusive इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'मनु की सफलता से काफी खुश हूं, उसने वाकई कर दिखाया, अपनी खुशी को शब्दों में परिभाषित नहीं कर सकती हूं। ये पल अनमोल है।' इसी के साथ ही उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी खास बात कही।
उन्होंने कहा कि 'मैंने देखा था उन्होंने मनु को फोन किया था लेकिन जिस वक्त ये खबर आई, उस वक्त मीडिया वाले मेरे घर पर थे और इस वजह से मैं सुन नहीं पाई कि उन्होंने मनु से क्य़ा कहा? मैं मनु से फोन करके पूछूंगी इस बारे में।'
' मैं तो इंतजार कर रही थी कि PM मोदी फोन करें मनु को'
इसके बाद उन्होंने कहा कि ' मैं तो इंतजार कर रही थी कि PM मोदी फोन करें मनु को, हमारे प्रधानमंत्री के चेहरे में एक तेज तो जरूर है, जो बच्चों और खिलाड़ियों के अंदर जोश भर देता है। पेरिस जाने से पहले भी उन्होंने सारे खिलाड़ियों से बात की थी।'
पीएम मोदी ने मनु भाकर को फोन किया था
आपको बता दें कि मनु भाकर के पदक जीतने पर पीएम मोदी ने पहले ट्वीट करके उन्हें बधाई दी थी और उसके बाद उन्होंने फोन पर मनु से बात की थी।
आपके पासपोर्ट ने देश का नाम रोशन कर दिया-PM मोदी
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मनु से बात करते हुए कहा था 'मैं आपके मेडल की खबर सुनने के बाद बहुत आनंदित हूं, आपके पासपोर्ट ने देश का नाम रोशन कर दिया है। आप भारत की पहली महिला हैं, जो ओलंपिक शूटिंग में मेडल लेकर आई हैं। टोक्यो ओलंपिक में आपकी गन ने आपके साथ दगा कर दिया, लेकिन इस बार आपने सारी कमियों को पूरा कर दिया, बहुत सारी बधाई।'












Click it and Unblock the Notifications