ओलंपिक में फ्लॉप और वर्ल्ड कप में टॉप, दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी में दिलाया देश को मेडल

हाल ही में पेरिस में समाप्त हुए ओलंपिक गेम्स में भारत को तीरंदाजी में निराशा हाथ लगी थी। दीपिका कुमारी जैसी धांसू तीरंदाज भी इसमें अपना जलवा दिखाने में सफल नहीं हो पाई थीं। दीपिका का प्रदर्शन ओलंपिक में हमेशा से उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है।

अब तीरंदाजी के वर्ल्ड कप में दीपिका ने अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम करते हुए पेरिस के जख्मों को कम करने का प्रयास किया है। हालांकि वर्ल्ड कप और ओलंपिक में काफी फर्क है लेकिन दीपिका ने छह साल बाद इस इवेंट में पदक अपने नाम कर लिया है।

deepika kumari

फाइनल मैच में दीपिका का सामना चीन की लि जियामान से था और वहां उनको हार का सामना करना पड़ा, इस तरह गोल्ड नहीं आया लेकिन सिल्वर मेडल जरुर मिल गया। सेमीफाइनल मैच में दीपिका का सामना पेरिस की कांस्य पदक विजेता अलेजेंड्रा वेलिंसिया से थे। उस मैच में उन्होंने 6-4 के अंतर से जीत दर्ज की थी।

आर्चरी वर्ल्ड कप में दीपिका ने लम्बे समय के अब्द मेडल जीता है। 2018 में पदक जीतने के बाद उनको छह साल का लम्बा इंतजार करना पड़ा है। ओलंपिक गेम्स में हमेशा फ्लॉप रहने वाली दीपिका आर्चरी वर्ल्ड कप में आगे रहती हैं। इस इवेंट में उन्होंने कुल छह मेडल अपने नाम किये हैं लेकिन इसी प्रदर्शन को ओलंपिक में दोहराने में नाकाम रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+