पूर्व वर्ल्ड नम्बर एक दीपिका कुमारी एशियाई खेलों की भारतीय तीरंदाजी टीम से बाहर

दीपिका कुमारी ट्रायल के पहले चरण में सातवें स्थान पर रही थीं, इसके बाद मुख्य ट्रायल में वह पीछे रह गई और टीम में नहीं चुनी गईं।

Deepika Kumari

Deepika Kumari: इस साल सितम्बर में हांगजोऊ में एशियाई गेम्स होने हैं और भारतीय तीरंदाजी टीम का चयन हो गया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि पूर्व वर्ल्ड नम्बर एक दीपिका कुमारी टीम में जगह नहीं बना सकीं। ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया गया है। कोरोना वायरस की वजह से इन एशियाई खेलों को पहले स्थगित कर पुनर्निर्धारित किया गया है। दीपिका कुमारी ट्रायल में महिला रिकर्व में नौवें स्थान पर रहीं और टीम में जगह हासिल नहीं पर पाईं। शीर्ष आठ में आने पर उनको टीम में जगह मिलती।

कोलकाता में पहले चरण का ट्रायल हुआ था, इसके बाद महिला रिकर्व ट्रायल सोनीपत में हुआ। पहले चरण में दीपिका कुमारी का स्थान सातवाँ था। अगले ट्रायल में वह टॉप 8 से बाहर हो गईं और टीम में चुनने की योग्यता हासिल नहीं पर पाईं। हर कैटेगरी से टॉप चार लोगों को टीम में जगह मिली। इसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों के तीरंदाज शामिल हैं।

एशियाई खेलों में दीपिका टीम में जगह पाने में नाकाम रही हैं लेकिन अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए उनके पास ओपन ट्रायल में भाग लेने का विकल्प मौजूद रहेगा। अभी हुए ट्रायल में पांचवें से आठवें स्थान के तीरंदाज रिजर्व के रूप में होंगे। टॉप चार महिलाओं में भजन कौर, अदिति जायसवाल, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर का नाम है।

अतनु दास पुरुष टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। वह टोक्यो ओलंपिक में टीम के साथ थे। तरुणदीप राय और नीरज चौहान के अलावा धीरज बोम्मदेवरा टॉप चार रहे। इनके अलावा अभिषेक वर्मा टॉप चार में नहीं आ पाए और बाहर हो गए। जयंत तालुकदार भी सातवें स्थान पर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+