Paris Olympics 2024, First Gold Medal: चीन ने जीता पेरिस ओलंप‍िक का पहला गोल्ड मेडल, कोरिया को दी मात

Paris Olympics 2024, First Gold Medal: चीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन ही अपना परचम लहरा दिया है। युटिंग हुआंग (Yuting Huang) और लिहाओ शेंग (Lihao Sheng) की 10 मीटर एयर राइफल जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही चीन पेरिस ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

चीन ने कोरिया को हराकर जीता गोल्ड
ओलंपिक में शनिवार को हुए स्वर्ण पदक मैच में चीनी जोड़ी ने कोरिया गणराज्य के केयूम जिह-योन-पार्क हा-जून को चेटौरॉक्स शूटिंग सेंटर में 16-12 से हराया। चीन और कोरिया ने इससे पहले क्वालीफिकेशन राउंड में भी पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था।

China win first gold medal

कजाकिस्तान ने जीता ओलंपिक का पहला मेडल
इस बीच, पेरिस 2024 का पहला पदक कजाकिस्तान ने जीता। 1996 के बाद से शूटिंग में कजाकिस्तान का यह पहला ओलंपिक पदक है! एलेक्जेंडर ले और इस्लाम सतपायेव की मिश्रित 10 मीटर राइफल जोड़ी ने पेरिस 2024 का पहला पदक जीता।

ये भी पढ़िए- Paris 2024 Olympics, Day 1 Live: ओलंपिक में भारतीय एथलीट दिखा रहे हैं दम! यहां देखें हर मुकाबले का लाइव अपडेट

भारत की टीम ने किया निराश
दूसरी ओर भारत की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम की जोड़ी रमिता जिंदल-अर्जुन बाबूता और संदीप सिंह-एलावेनिल वलारिवन शनिवार को चेटौरॉक्स शूटिंग रेंज में अपने इवेंट के पदक दौर में जगह बनाने में विफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+