Budget 2024: स्पोर्ट्स के बजट में वृद्धि बहुत कम, खेलो इंडिया को मिला सबसे ज्यादा पैसा
Budget for Sports: आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेलों के लिए भी राशि की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कुल 3442.32 करोड़ रुपये की घोषणा की है। पिछली बार की तुलना में इस वित्त बजट में ज्यादा पैसे नहीं मिले हैं। इस बजट में भी सबसे ज्यादा अहमियत खेलो इंडिया को दी गई है।
पिछले बजट में खेलों के लिए करीबन 3400 करोड़ रुपये की राशि थी। इस बजट में मामूली वृद्धि के पीछे एक वजह भी है। यह अहम वजह यह है कि फ़िलहाल ओलंपिक खेलों का साइकल पूरा हो गया है। यह बड़ा और अहम इवेंट अगस्त में समाप्त हो जाना है। इसकी तैयारियों का बजट पहले ही जारी हो गया था।

खेलो इंडिया के लिए 900 करोड़ का आवंटन हुआ है। पिछली बार की तुलना में इस बार 20 करोड़ की अतिरिक्त राशि दी गई है। सरकार ने छोटे स्तर से खेलों की शुरुआत करने के लिए यह प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। इससे जमीनी स्तर के एथलीटों को आगे आने में मदद मिली है।
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का बजट भी बढ़ा है। करीबन 796 करोड़ रुपये से बढकर यह 822 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल महासंघों में भी 15 करोड़ रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। इसका बजट अब 340 करोड़ रुपये कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications