अवनि लेखरा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ के साथ जीता पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल
नई दिल्ली, 8 जून: भारत की अवनि लेखारा ने मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में 250.6 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ चेटौरौक्स पैरा शूटिंग विश्व कप में गोल्ड मेडल जीता है।

20 वर्षीय अवनी ने 249.6 का अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया और पेरिस पैरालिंपिक 2024 में खुद के लिए एक स्थान पक्का कर दिया। पोलैंड की एमिलिया बाबस्का ने कुल 247.6 के साथ रजत पदक जीता, जबकि कांस्य स्वीडन के अन्ना नॉर्मन के पास गया जिन्होंने 225.6 का स्कोर किया।
ये अवनि का पैरालंपिक के बाद पहला टूर्नामेंट था और यहां जीत के बाद उन्होंने ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ भारत लौटने पर गर्व महसूस किया और पेरिस पैरालंपिक में जगह पक्की करने की भी बात की। अवनि ने सहयोग के लिए विभिन्न हस्तियों को टैग करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
SH1 श्रेणी राइफल इवेंट में भाग लेने के लिए निचले अंगों की दुर्बलता वाले एथलीटों के लिए है।
इससे पहले, लेखरा विश्व कप से बाहर होने की कगार पर थीं क्योंकि उनके कोच और एस्कॉर्ट को वीजा से वंचित कर दिया गया था। हालांकि, SAI और खेल मंत्रालय के समय पर दखल देने से इस मुद्दे को सुलझा लिया गया था।
पिछले साल अगस्त में, लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में SH1 श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 इवेंट में कांस्य पदक जीता, जिससे वह पैरालिंपिक में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं थीं।
ये भी पढ़ें- प्रमुख महिला साइक्लिस्ट ने लगाए भारतीय कोच पर अनुचित व्यवहार के आरोप












Click it and Unblock the Notifications