Asian Para Games 2023: एशियन गेम्स में सिद्धार्थ बाबू ने रच दिया इतिहास, नए रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

Asian Para Games 2023: एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भारत के दमदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 इवेंट में भारत के सिद्धार्थ बाबू ने कमाल कर दिया है। सिद्धार्थ ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है, जोकि एक बड़ी उपलब्धि है।

दरअसल, भारत के सिद्धार्थ बाबू ने गुरुवार को चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई पैरा गेम्स 2023 में मिक्स 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। बाबू ने फाइनल में 247.7 अंकों के नए गेम रिकॉर्ड के साथ इस इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया और पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 में बर्थ भी हासिल की।

 sidhartha babu

वहीं दूसरी ओर अवनी लेखरा इसी इवेंट के फाइनल में 8वें स्थान पर रहीं। बाबू की उपलब्धि के साथ एशियाई पैरा खेलों में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या अब 17 हो गई है। इससे पहले आज, सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने एशियाई पैरा गेम्स 2023 में पुरुषों के एफ-46 शॉट पुट में भारत के लिए 16वां स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 16.03 मीटर दर्ज करके गेम्स रिकॉर्ड मार्क को तोड़ दिया। एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित कुमार ने 14.56 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

एशियाई पैरा गेम्स 2023 का तीसरा दिन भारत के लिए काफी सफल साबित हुआ है। एथलेटिक्स के अलावा, तीरंदाजी और पावरलिफ्टिंग में कुछ और पदक भारत की झोली में आए हैं। इससे पहले 25 अक्टूबर को गेम्स में भारत के अंकुर धामा का कमाल देखने को मिला था। उन्होंने 1500 मीटर टी11 में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है।

इस स्पर्धा में अंकुर ने 4:27:70 मिनट का समय लेते हुए अन्य सभी प्रतिभागियों को पछाड़ दिया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। हालांकि, किर्गिस्तान के अब्दुवली ने रजत पदक पर कब्जा जमा लिया। तीन दिनों के समय में अंकुर धामा ने दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+