Aaj ka Match Kaun Jita Asian Games 2023: आज एशियाई खेलों में किसने क्या जीता, यहां देखें पूरी लिस्ट
Asian Games 2023: एशियाई खेलों में आज टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पुरुष वॉलीबॉल टीम ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली। आज के मैचों में भारत का प्रदर्शन नीचे देखा जा सकता है।
टेबल टेनिस
टेबल टेनिस में भारत ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। जी साथियान ने यमन के उमर अहमद को 3-0 से पराजित कर दिया। इसके बाद शरथ कमल ने इब्राहिम गुब्रान को तीनों सेट में हराया। हरमीत देसाई ने भी मगद अहमद के खिलाफ मैच जीतकर यमन को आउटप्ले कर दिया।

महिला टीम ने अपने पहले मुकाबले में सिंगापुर को 3-2 से हरा दिया। भारत की अहिका को जेंग से हार मिली। उनके अलावा मनिका बत्रा को भी जेंग ने हराया। जोहू को मनिका बत्रा ने हरा दिया। श्रीजा ने जिन रू को हराया और अहिका ने जोहू को पराजित किया।
पुरुष वर्ग में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से हरा दिया। साथियन ने अपना मैच 3-1 से जीता। उन्होंने क्वेक योंग को हराया। हरमीत ने पेंग को 3-2 से हरा दिया। शरथ कमल को झू यू के सामने हार का सामना करना पड़ा। साथियन ने अंतिम गेम जीतकर सिंगापुर को 3-1 से हरा दिया। यह टीम इवेंट था।
वॉलीबॉल
भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने चीनी ताइपे को मात दे दी। चीनी ताइपे को भारतीय टीम ने 3-0 से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
रोइंग
भारत के बलराज पंवार ने फाइनल ए में जगह हासिल कर ली है। सेमीफाइनल में बलराज ने 7:22:22 का समय निकाला और मेडल की रेस में खुद को शामिल कर लिया। यह सिंगल स्कल इवेंट था। पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम फ़ाइनल ए में पहुंच गई। भारतीय टीम पदक की दौड़ में है।
मॉडर्न पेंटाथलॉन
मयंक चापेकर मॉडर्न पेंटाथलॉन के फेंसिंग बोनस राउंड में अच्छा नहीं कर पाए और तेरहवें नम्बर पर रहे। उनके लिए इस गेम में नतीजा अच्छा नहीं रहा।
नौकायन
पुरुष काइट- इका फॉर्मूला काइट, रेस 8 - चित्रेश (5वां स्थान)
पुरुष डिंगी - ILCA7, रेस 4 - विष्णु सरवनन (7वां स्थान)
मिक्स्ड मल्टीहल - नाकरा 17, रेस 6 - सिद्धेश्वर इंदर डोइफोडे-राम्या सरवनन (चौथा स्थान)
महिला विंडसर्फर: रेस 6 - ईश्वरीय गणेश (तीसरा स्थान)
महिला सिंगल डिंगी- ILCA6, रेस 6, नेथारा कुमानन (7वां स्थान)
पुरुष विंडसर्फर: रेस 6, आबाद अली (दूसरा स्थान)
पुरुष विंडसर्फिंग: iQFoil, रेस 8- जेरोम कुमार (सातवाँ स्थान)
महिला स्किफ: रेस 6, हर्षिता तोमर-शीतल वर्मा (तीसरा स्थान)
मिक्स्ड डिंगी: 470, रेस 4, प्रीती कोगरा-सुधांशु शेखर (छठा स्थान)
गर्ल्स डिंगी: ILCA4, रेस 4, नेहा ठाकुर (पहला स्थान)
पुरुष स्किफ: रेस 6, वरुण ठक्कर-गणपति चेंगप्पा (तीसरा स्थान)
बॉयज डिंगी: ILCA4, रेस 4, अद्वैत मेनन (डिसक्वालीफाइड)












Click it and Unblock the Notifications