Aaj ka Match Kaun Jita Asian Games 2023: आज एशियाई खेलों में किसने जीते भारत के लिए मेडल
Aaj Asian Games me kaun jita: एशियाई खेलों में आज भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम इंडिया की तरफ से पांच मेडल जीते गए। हालांकि अब भी पहले गोल्ड का इंतजार है। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह हासिल कर ली है। टीम इंडिया से गोल्ड की उम्मीद है।
महिला फुटबॉल में भारतीय टीम का अभियान समाप्त हो गया। टीम इंडिया ने रोइंग और निशानेबाजी में मेडल हासिल किये। भारतीय दल के आज के प्रदर्शन को लेकर यहां जानकारी दी गई है।

शूटिंग
भारतीय महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम में रमिता, अशी चौकसी, मेहुली घोष आदि शामिल थीं। इस इवेंट का गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा। इसमें व्यक्तिगत प्रदर्शन भी काउंट हुआ। रमिता दूसरे और मेहुली पांचवें स्थान पर रहीं। दोनों व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में पहुंची। 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रमिता ने कांस्य पदक जीता।
रोइंग
रोइंग के लाइटवेट डबल स्कल में भारत को सिल्वर मेडल मिला। अर्जुल लाल जाट और अरविन्द सिंह ने इस इवेंट में 6:28:18 का समय लेकर मेडल जीता। महिलाओं के इवेंट में किरण और अंशिका भाटी दसवें स्थान पर रहीं। पुरुषों के डबल स्कल में भारत का छठा स्थान रहा। महिलाओं ने पांचवां स्थान हासिल किया। मेंस के 8 फाइनल ए में भारत को सिल्वर मेडल मिला। कॉक्सलेस डबल इवेंट में भारत को बाबूलाल यादव और लेख राम ने कांस्य पदक दिलाया।
वुशू
भारतीय पुरुष टीम के सूरज सिंह और अंजुल नामदेव पांचवें और छठे रैंक पर रहे। व्यक्तिगत इवेंट में भारत के देव ने फाइव पूल तीन के 2 मैचों में जीत दर्ज की। बिबिश कातिरेसन ने 1 मैच जीता। सुनील सिंह 56 किलोग्राम के प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए।
क्रिकेट
भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया और मेडल भी पक्का कर लिया।
हॉकी
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने धाकड़ प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 16-0 के अंतर से मुकाबला जीत लिया।
टेनिस
भारत के सुमित नागल ने मुकाबला जीतकर अंतिम 16 में जगह हासिल कर ली। उन्होंने मकाओ के हो टिन मार्को लेउंग को पराजित किया। रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल की। दोनों ने नेपाली जोड़ी को हराया।
टेबल टेनिस
महिला टेबल टेनिस में भारत को हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत की चुनौती समाप्त हो गई। पुरुष टीम ने कजाख्स्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
ई-स्पोर्ट्स
यहाँ भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत को 32वें राउंड में चीन से हार का सामना करना पड़ा। इसमें चरण जोत खेल रहे थे। करमन सिंह को बहरीन के खिलाड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
महिला रग्बी
महिला रग्बी ससेवंस में भारत को निराशा का सामना करना पड़ा। पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत को हांगकांग ने हराया। भारत को 0-38 से हार का सामना करना पड़ा।
वॉलीबॉल
वॉलीबॉल में अब तक शानदार प्रदर्शन करती आ रही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत को जापान ने क्वार्टर फाइनल मैच में 0-3 से पराजित कर दिया।
बॉक्सिंग
प्रीति पवार 54 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुँच गई। प्रीति ने जॉर्डन की मुक्केबाज को हराया। निखत जरीन ने 50 किलोग्राम भारत वर्ग में वियतनाम की एनगुयेन को 5-0 से हराकर टॉप 16 में जगह हासिल कर ली।
फुटबॉल
महिला फुटबॉल में भारत का अभियान समाप्त हो गया। टीम इंडिया को थाईलैंड के खिलाफ मैच में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष टीम का मुकाबला म्यांमार के साथ 1-1 से ड्रॉ हो गया लेकिन भारत ने नॉक आउट स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया।
स्विमिंग
100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भारत के श्रीहरी नटराज ने फाइनल में छठा स्थान हासिल किया। इस इवेंट में टॉप पर चीन के जू जियाऊ रहे।
नौकायन
पुरुषों के विंडसर्फिंग में जेरोम कुमार छठे स्थान पर रहे. मेंस काईट में चित्रेश ओवरऑल सातवें नम्बर पर रहे. मेंस डिंगी में विष्णु सरवानन ने सात पॉइंट्स हासिल किये और दूसरे स्थान पर रहे. पुरुष विंडसर्फर आरएस:एक्स- इबाद अली 36 शुद्ध के साथ चौथे स्थान पर है। बॉयज डिंगी - ILCA4: रेस 8 में अयोग्यता के बाद अद्वैत मेनन आठवें स्थान पर खिसके।
वीमेंस सिंगल डिंगी में नेथरा कुमारन ने पांचवें स्थान पर हैं। महिला स्किफ में हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा चौथे स्थान पर रहीं। मिक्स्ड मल्टीहल में सिद्धेश्वर इंदर और राम्या सरवानन चौथे स्थान पर रहे। मिक्स्ड डिंगी में सुधांशु शेखर और प्रीती कोंगरा ने पांचवें रैंक मेंटेन की। महिला विंडसर्फर आरएस:एक्स- ईश्वरीय गणेश आज की दौड़ के बाद चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। गर्ल्स डिंगी - ILCA4: आज दो रेसों में पांच अंक जुटाकर नेहा ठाकुर तीसरे स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications