Asian Games 2023 Winner List: भारत को आज कितने मेडल मिले, जानें तालिका में स्थिति
Aaj ka match kaun jita Asian Games 2023: एशियाई खेलों के तेरहवें दिन भारत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। भारत ने अब तक कुल 95 मेडल जीते हैं। शनिवार को भी कुछ मेडल्स आएँगे। भारत के 101 मेडल तो सुनिश्चित हो गए हैं। इनमें कुछ गोल्ड भी हो सकते हैं। क्रिकेट टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद है।
शुक्रवार को भारतीय टीम ने हॉकी में गोल्ड मेडल हासिल किया। 22 गोल्ड मेडल, 34 सिल्वर और 39 ब्रोंज मेडल के साथ तालिका में भारत का चौथा स्थान है। चीन 187 गोल्ड मेडल के साथ पहले और जापान दूसरे नम्बर पर है। कोरिया का तीसरा स्थान है।

क्रिकेट: भारतीय पुरुष टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हरा दिया, टीम इंडिया का फाइनल में मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होगा।
तीरंदाजी: महिला रिकर्व टीम ने ब्रोंज मेडल जीता। टीम में अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत थीं। मेंस रिकर्व इवेंट में भी भारत को सिल्वर मेडल हासिल हुआ।
रेसलिंग: बजरंग पूनिया ने निराश किया, वह सेमीफाइनल मैच में हार के अलावा ब्रोंज मेडल मुकाबले में भी हार गए। 66 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल में भारत के लिए किरण में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में अमन ने भारत को ब्रोंज दिलाया। 62 किग्रा फ्रीस्टाइल महिला इवेंट में सोनम ने ब्रोंज जीता।
बैडमिंटन: मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय ने ब्रोंज मेडल हासिल किया। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज अपर फाइनल में जगह हासिल की।
कबड्डी: भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को पराजित कर दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।
सेपक टकरा: इस इवेंट में भी भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने ब्रोंज मेडल जीता। भारत के रेगु टीम ने मेडल हासिल किया।
हॉकी: इसमें भारतीय टीम ने धमाका कर दिया। जापान को फाइनल मैच में हराते हुए भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत ने एशियाई खेलों में चौथा गोल्ड हासिल किया। भारत ने पेरिस ओलंपिक में जगह बना ली।
चेस: महिला खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली, वन्तिका अग्रवाल सविता श्री भास्कर आदि ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। भारत की पुरुष और महिला टीमें लीडरबोर्ड में दूसरे स्थान पर हैं।
ब्रिज (ताश): भारत ने इसमें सिल्वर मेडल हासिल किया। राजू तोलानी, अजय प्रभाकर कहेरे, राजेश्वर तिवारी और सुमित मुखर्जी फाइनल में हांगकांग चीन के खिलाफ हार गए और गोल्ड से चूक गए।












Click it and Unblock the Notifications