Asian Games 2023: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने चीनी ताइपे को 3-0 से दी शिकस्त, क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

Asian Games 2023: एशियन गेम्स के कॉन्टिनेंटल इवेंट में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच एक ओर अच्छी खबर भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने दी है। टीम ने एशियाई खेलों के 12वें राउंड के मैच में चीनी ताइपे पर 3-0 से ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

इस रोचक मुकाबले में चीनी ताइपे ने जीतने की हर संभव कोशिश की, लेकिन भारत ने आखिरी राउंड (25-21) में शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत की दहलीज को पार कर लिया। यह वास्तव में भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन रहा, क्योंकि चीनी ताइपे दुनिया में 44वें स्थान पर है।

volleyball team

दुनिया की 73वें नंबर की टीम ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए चीनी ताइई को 25-22, 25-22, 25-21 से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला जापान से होगा।

वॉलीबॉल में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ एशियाई खेल प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने अपना आखिरी वॉलीबॉल पदक 1986 (कांस्य) में जीता था। हालांकि, भारत की विमेंस टीम ने अभी तक वॉलीबॉल में एशियाई खेलों में पदक नहीं जीता है।

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में ड्रैगन की नई चाल? नॉर्थ ईस्ट की तीन एथलीट को नहीं दी Hangzhou जाने की परमिशन

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम
अमित, विनीत कुमार, शमीमुद्दीन अम्मारामबाथ, मुथुसामी अप्पावु, हरि प्रसाद बेविनकुप्पे सुरेशा, रोहित कुमार, मनोज लक्ष्मीपुरम मंजूनाथ, उक्रापांडियन मोहन, अश्वल राय, संतोष सहाय एंथोनी राज, गुरु प्रशांत सुब्रमण्यम वेंकटसुब्बू और एरिन वर्गीस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+