Asian Games 2023, Day 4 Highlights: एशियन गेम्स में आज किसने भारत के लिए जीता मेडल
Asian Games 2023, Day 4 Highlights: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय निशानेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। इस क्रम में सिफ्ट कौर समरा ने चौथे दिन हांगझोऊ में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सिफ्ट ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
शूटिंग में लगातार दो गोल्ड
कौर ने 469.6 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही अब भारत के कुल 5 गोल्ड मेडल हो गए हैं। शूटिंग में लगातार दो गोल्ड आए हैं।

इस बीच आशी चौकसे ने इसी इवेंट में कांस्य पदक जीता है, मानिनी कौशिक और सिफ्ट ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर भारत ने रजत पदक जीत लिया है। इसके अलावा भारत ने स्कीट-50 टीम मेन्स इवेंट में भी कांस्य पदक जीता है।
ईशा सिंह ने 25 मीटर महिला पिस्टल फाइनल में चीन की रुई लियू को पीछे छोड़ते हुए रजत पदक जीता है। वहीं, मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहीं। इसके अलावा अनंत सिंह नरूजा को पुरुष स्कीट फाइनल में रजत पदक मिला है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल ए में सिंगापुर के खिलाफ 13-0 की बड़ी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
भारत की मेडल टैली
भारत ने हांगझोऊ 2023 में अब तक पांच गोल्ड, सात सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज समेत कुल 22 मेडल जीते हैं। यहां सभी भारतीय पदक विजेताओं के नाम और एशियन गेम्स मेडल टैली देख सकते हैं...
वुशु (Wushu):
भारत के वुशू खिलाड़ी रोहित जाधव एशियाई खेलों में बुधवार को पुरूषों के डाओशू फाइनल में निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे।
तैराकी (Swimming):
नीना वेंकटेश महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई हीट में 1:03:89 के समय के साथ 14वें स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहीं। माना पटेल महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में 13वें स्थान पर रहीं, जोकि क्वालिफाई करने में असफल रहीं।
शूटिंग (Shooting) में भारत ने जीता सिल्वर
भारत (आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्त कौर समरा) ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
शूटिंग (Shooting) में सिफ्त कौर ने जीता गोल्ड
सिफ्त कौर समरा ने स्वर्ण पदक जीता और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत इवेंट में विश्व रिकॉर्ड, एशियाई रिकॉर्ड, एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा
शूटिंग (Shooting) में आशी चौकसे ने जीता ब्रॉन्ज
आशी चौकसे ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज पदक जीता
25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में जीता गोल्ड
भारत (मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान) ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता
ईशा सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
ईशा सिंह ने 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहीं
25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहीं।
भारत ने स्कीट में जीता ब्रॉन्ज
भारत (अनंत जीत सिंह, गुरजोत सिंह और अंगार वीर सिंह बाजवा) ने स्कीट-50 टीम पुरुष स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
पुरुष स्कीट फाइनल में अनंत ने जीता सिल्वर
पुरुष स्कीट फाइनल में अनंत जीत सिंह नरूका को सिल्वर मेडल जीत लिया है।
तलवारबाजी (Fencing) में भारत को मिली हार
तलवारबाजी के राउंड ऑफ 16 इवेंट में भारत की पुरुष टीम सिंगापुर से 30-45 से हार गई। हालांकि, महिला एपी टीम में भारत की महिला टीम ने जॉर्डन को 45-36 से हरा दिया। जबकि महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत कोरिया गणराज्य से 25-45 से हार गया
साइक्लिंग (Cycling):
साइक्लिंग के राउंड ऑफ़ 16 नॉकआउट में रोनाल्डो सिंह जापान के शिनजी नाकानो से हार गए। पुरुषों के राउंड 16 में डेविड बेकहम मलेशिया के मुहम्मद सहरोम से हार गए
टेबल टेनिस (Table tennis):
भारत के मानुष उत्पलभाई शाह, मानव विकास ठक्कर ने पुरुष युगल राउंड 64 में थाईलैंड के सितिसाक नुचार्ट और नेपत थानमाथिकोम को हराया। मिश्रित युगल के 32वें राउंड में मनिका बत्रा और जी साथियान ने थाईलैंड की नापत थानमाथिकोम और सुथासिनी सवेटाबुट को 3-1 (10-12, 11-8, 11-3, 11-8) से हराया।
हरमीत देसाई और श्रीजा अकुला ने मिश्रित युगल राउंड 32 में मकाऊ के ची चेंग चेओंग और हुई ली सीक को 3-0 (12-10, 11-7, 11-7) से हराया।
स्क्वैश (Squash):
पुरुष टीम में भारत ने कुवैत को 3-0 से हरा दिया, लेकिन पूल ए में पाकिस्तान के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं महिला टीम पूल बी में भारत ने नेपाल को 3-0 से हरा दिया।
नौकायन (Sailing) में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
नौकायन में विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डोंगी ILCA 7 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
हॉकी (Hockey):
हॉकी में महिला पूल ए में भारत 13-0 से सिंगापुर से आगे रहा।
3x3 बास्केटबॉल (3x3 Basketball):
3x3 बास्केटबॉल में भारत ने मकाओ, चीन को 21-12 से हरा दिया।
मुक्केबाजी (Boxing):
मुक्केबाजी में शिव थापा, पुरुषों के 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के अस्कट कुल्ताएव से हार गए। इसके अलावा पुरुषों के 92 किग्रा क्वार्टर फाइनल में संजीत उज़्बेक लेज़िज़बेक से हार गए। इसके अलावा निखत जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा राउंड 16 में कोरिया की चोरोंग बाक को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
टेनिस (Tennis):
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में सुमित नागल चीन के झिझेन झांग से हार गए। क्वार्टर फाइनल में चीन के झांग झिझेन और वू यिबिंग को 6-1, 7-6 से हराने के बाद भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी का पदक पक्का हो गया।
ईस्पोर्ट्स (Esports):
भारत क्वार्टर फाइनल में वियतनाम से 0-2 से हार गया।
वुशु (Wushu):
वुशू में रोशिबिना देवी ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। उन्होंने महिलाओं के 60 किग्रा सेमीफाइनल में वियतनाम की थीथूथू गुयेन (Thi Thu Thuy Nguyen) को 2-0 से हराया।












Click it and Unblock the Notifications