Asian Games 2023:41 साल बाद पदक हुआ पक्का तो शर्टलेस होकर नाचा ये दिग्गज, याद आए 'दादा'
Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार की रात को भारत के अनुभवी शटलर एचएस प्रणय ने पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक रिजर्व करके सफलता का नया इतिहास लिखा। आपको बता दें कि प्रणय ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के ली झी जिया को 21-16, 21-23, 22-20 से हराकर अपना पदक पक्का किया।

मालूम हो कि एशियन गेम्स में 41 साल बाद पुरुष सिंगल्स में किसी भारतीय खिलाड़ी को मेडल आया है। जैसे ही एचएस प्रणय ने ये मेडल अपने नाम किया, पूरा देश खुशी से उछल पड़ा।
शर्टलेस होकर किया प्रणय ने डांस
शटलर की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वो कोर्ट के बाहर अपनी जर्सी को उतारकर डांस करने लगे, एचएस प्रणय का अंदाज देखकर हर कोई खुशी से मुस्कुरा उठा तो वहीं कोच पुलेला गोपीचंद की आंखें भर आई, उनकी भीगी पलकों में खिलाड़ी और देश के लिए खुशी और गर्व दोनों ही नजर आ रहा था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शटलर और गोपीचंद का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग दोनों को चियर करने लगे तो वहीं कुछ लोगों को भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी याद आ गए जिसकी वजह से लोगों ने एचएस प्रणय की तस्वीरों को गांगुली की उस शर्टलेस फोटो के साथ वायरल करना शुरू कर दिया, जिसमें नेटवेस्ट सीरीज जीतने के बाद गांगुली ने शर्ट उतारी थी।

'वो पल भी अनमोल था ये पल भी अनमोल है'
लोगों ने लिखा है कि 'वो पल भी अनमोल था ये पल भी अनमोल है, एचएस प्रणय तुम पर पूरे भारत को गर्व है।' एचएस का शर्टलेस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और उनके लिए कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है।
कमर की चोट से पीड़ित थे एचएस प्रणय
मालूम हो कि ये मैच इसलिए भी खास था क्योंकि एचएस प्रणय इस मैच में कमर की चोट से पीड़ित थे और उन्होंने पूरा मैच कमर पर टेप लगातर खेला है।
प्रणय की इस वक्त की रैकिंग 7 है
गौरतलब है कि प्रणय की इस वक्त की रैकिंग 7 है और के ली झी जिया की विश्वरैकिंग 14 है। मालूम हो कि एशियन गेम्स में इंडिया को बैडमिंटन में दूसरा मेडल मिला है। इससे पहले पुरुष टीम चैंपियनशिप में उसने सिल्वर जीता था।












Click it and Unblock the Notifications