Asian Games mein aaj kisne kya jeeta, एशियन गेम्स में आज किसने क्या जीता?

Asian Games 2023 Highlights: एशियन गेम्स 2023 में भारत के लिए दसवां दिन कमाल का गुजरा। दसवें दिन भारत ने कुल 9 मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। 10 दिन के बाद अब भारत के पास कुल 69 मेडल हो गए हैं। भारत ने अब तक 15 गोल्ड, 26 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारत के खिलाड़ी इस एशियन गेम्स में कुल मिलाकर कम से कम 100 मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। 100 के आंकड़े की तरफ भारतीय खिलाड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं।

जानिए किसने क्या जीता

एथलेटिक्स: अनु रानी ने जैवलिन थ्रो में पहली बार भारत को गोल्ड दिलाकर बड़ा कारनामा किया। 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत की महिलाओं ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल में अनु रानी ने सीजन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अनु रानी के प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है।

asian games 2023 1

बॉक्सिंग: बॉक्सिंग में भारत के लिए पहला मेडल नरेंद्र बेरवाल ने जीता है। कुछ दिन पहले +92 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। मौजूदा ओलंपिक पदक विजेता कामशीबेक कुंकाबायेव से 0-5 से हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

एथलेटिक्स: भारत के तेजस्विन शंकर ने मेंस डेकाथलॉन में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।
एथलेटिक्स: प्रवीण चित्रवेल ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
एथलेटिक्स: मोहम्मद अफसल ने मेंस 800 मीटर में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
एथलेटिक्स: पारुल चौधरी ने वूमेंस 5000 मीटर में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की।
आर्चरी: पुरुष कंपाउंड फाइनल में ओजस देवतले बनाम अभिषेक वर्मा, गोल्ड और सिल्वर पक्का
क्रिकेट: भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल को 23 रनों से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
हॉकी: भारतीय महिला टीम हांगकांग, चीन को 13-0 से हराकर पूल ए में शीर्ष पर रही
बैडमिंटन: पीवी सिंधु ने राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

कैनोई स्प्रिंट: मेंस कैनोई डबल 1000 मीटर में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
एथलेटिक्स: वूमेंस 400 मीटर हर्डल्स में विथ्या रामराज ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
बॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन ने फाइनल में बनाई जगह, हासिल किया पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा
बॉक्सिंग: प्रीति पवार ने वूमेंस 54 किग्रा में जीता ब्रॉन्ज मेडल
पुरुष कबड्डी: भारत ने बांग्लादेश को 55-18 से हराया
स्क्वैश: सौरव घोषाल, अनाहत-अभय ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, पक्का किया मेडल
महिला कबड्डी: भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 56-23 से हराकर दर्ज की पहली जीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+