Asian Games mein aaj kisne kya jita: एशियन गेम्स में आज किसने क्या जीता?
Asian Games 2023, Day 9 Highlights: एशियन गेम्स के नौंवे दिन यानी सोमवार 2 अक्टूबर को भारत ने कुल 7 मेडल जीते। इससे पहले रविवार यानी की आठवें दिन भारत ने रिकॉर्ड 15 मेडल अपने नाम किए थे। लेकिन सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने सात मेडल जीतने में ही कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर 60 मेडलों के साथ पहुंच गया है।
टॉप पर चीन का कब्जा: मेडल टैली में चीनी 269 तक मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। वहीं जापान 122 मेडल के साथ नंबर दो पर है। सोमवार को भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया। वहीं पुरुष क्रिकेट टीम से भी भारत को मेडल की उम्मीद होगी। भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला मंगलवार तीन अक्टूबर को होने जा रहा है।

जानिए किसने क्या जीता
एथलेटिक्स: मुहम्मद अजमल, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन की 4x400 मीटर रिले मिक्स्ड टीम ने शुरुआत में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्रतियोगिता समाप्त की, लेकिन श्रीलंका को एक लेन के उल्लंघन के लिए अयोग्य घोषित किया गया। जिसके बाद भारत को सिल्वर मेडल दिया गया।
एथलेटिक्स: एंसी सोजन ने महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। एंसी ने तीसरे प्रयास में 6.56 मीटर और पांचवें प्रयास में 6.63 मीटर की छलांग लगाकर यह खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में ही फाउल जंप दर्ज की।
एथलेटिक्स: भारत को एक ही इवेंट में 2 मेडल मिले। विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में भारत के लिए पारुल चौधरी ने सिल्वर और प्रीति ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की।
कबड्डी: भारतीय महिला कबड्डी टीम को ग्रुप ए में चीनी ताइपे ने 34-34 से बराबरी पर रोक दिया। चीनी ताइपे ने पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी और अंतिम रेड पर बोनस अंक के साथ मुकाबले को ड्रॉ कराया।
हॉकी: भारतीय हॉकी टीम लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान के बाद भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार जीत हासिल की। पाकिस्तान को 10-2 से हारने के बाद भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश के साथ होना था। सोमवार यानी की 2 अक्टूबर को खेले गए मैच में भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हारने का कारनामा किया।
टेबल टेनिस: भारतीय पैडलर सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी महिला युगल टेबल टेनिस सेमीफाइनल में डीपीआर कोरिया की चा सुयोंग और पाक सुगयोंग के खिलाफ 4-3 से हार गईं। उन्होंने एशियन गेम्स का सफर ब्रॉन्ज मेडल के साथ समाप्त किया।
रोलर स्केटिंग: भारतीय पुरुष टीम का 3000 मीटर रीले स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में आर्यनपाल सिंह घूमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धार्थ राहुल कांबले और विक्रम राजेंद्र इंगले ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। वहीं महिलाओं में कार्तिक जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज की भारतीय तिकड़ी ने भारत को ब्रॉन्ज दिलाने में सफलता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications