Javelin Throw: अरशद नदीम के भारत आने से पहले PAK वीजा पर रोक, पाक दिग्गज ने अब दिखाया अपना असली रंग
भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को एनसी क्लासिक जैवलिन 2025 में हिस्सा लेने के लिए व्यक्तिगत न्योता भेजा था। यह टूर्नामेंट 24 मई को बेंगलुरु में होना है और इसे वर्ल्ड एथलेटिक्स की कैटेगरी 'A' में रखा गया है, यानी इसमें मिलने वाले पॉइंट्स सीधे पेरिस ओलंपिक क्वालिफिकेशन में जुड़ेंगे।
हालांकि, अरशद नदीम का कहना है कि वे इसी समय कोरिया में होने वाली एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप (27-31 मई) की तैयारी में व्यस्त हैं, इसलिए भारत आना संभव नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि नदीम ने ये फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया है

भारत सरकार ने पाक नागरिकों के वीजा पर लगाई रोक
दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ हर स्तर पर सख्त रुख अपना लिया है। इसी सिलसिले में पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने की प्रक्रिया रोक दी गई है।
खेल में भी आतंकी घटनाओं के खिलाफ एक कड़ा संदेश
हालांकि नदीम का इंकार उनकी ओर से आया है, लेकिन सरकार की इस वीजा पॉलिसी ने यह भी साफ कर दिया है कि भारत अब खेल में भी आतंकी घटनाओं के खिलाफ एक कड़ा संदेश देना चाहता है।
दिग्गज तो आएंगे, लेकिन हाई-वोल्टेज भिड़ंत अब नहीं
भारत में पहली बार इस स्तर का जैवलिन टूर्नामेंट हो रहा है जिसमें ग्रेनेडा के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के थॉमस रोहलर और फिनलैंड के लासी एटेलाटलो जैसे टॉप थ्रोअर हिस्सा लेंगे। नीरज बनाम नदीम की भिड़ंत इस इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट मानी जा रही थी, लेकिन अब यह क्लैश नहीं हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications